Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Jawan: शाहरुख खान के फैंस को झटका! ‘जवान’ की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, सामने आई बड़ी वजह

Jawan Release Date: सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि ‘जवान’ की रिलीज डेट को बदल दिया गया है.

हिंदी सिनेमा के किंग खान यानि कि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ को लेकर हर कोई एक्साइटेड है. फिल्म ‘जवान’ को लेकर हर दिन कोई न कोई ताजा अपडेट सामने आ रही है. इसी बीच ‘जवान’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि मेकर्स ने शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘जवान’ की रिलीज डेट बदल दी है. आइए जानते हैं कि मेकर्स ने ये फैसला क्यों लिया है.

बदली ‘जवान’ की रिलीज डेट

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘जवान’ की रिलीज डेट बदल दी गई है. फिल्म ‘जवान’ 2 जून 2023 को रिलीज होनी है. लेकिन अब इसे बदल दिया गया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि मेकर्स को फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स को पूरा करने के लिए और वक्त चाहिए. जिससे वह इस फिल्म को और भी बेहतर बना सके. रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म 29 जून या अगस्त को रिलीज हो सकती है.

खबर है कि मेकर्स ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि यह फिल्म अलग और कूल दिखे. इसी वजह से साउथ सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर एटली की ‘जवान’ की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है. हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें- The Kerala Story Review: केरल की युवतियों की दर्दनाक दास्तां, लड़कियों का धर्म परिवर्तन करके ISIS में शामिल होने की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

‘जवान’ के लिए फैंस को करना होगा इंतजार

‘जवान’ की रिलीज डेट बदलने की खबर सामने आने के बाद अब शाहरुख खान की इस फिल्म के लिए फैन्स को और इंतजार करना होगा. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही मेकर्स द्वारा ‘जवान’ की नई रिलीज डेट का भी ऐलान किया जा सकता है. कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि जून के बाद ‘जवान’ अगस्त में रिलीज हो सकती है. आपको बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख के साथ साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति और एक्ट्रेस नयनतारा मुख्य भूमिका में मौजूद हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest