मनोरंजन

Jawan: 700 करोड़ के पार हुई Shah Rukh Khan की फिल्म, दसवें दिन किया इतने का कारोबार

किंग खान की फिल्म का जलवा लगातार बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है. शाहरुख कि फिल्म ने तो कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है. जवान बॉक्स ऑफिस पर लगातार करोड़ों की कमाई कर रही है. कमाई ऊपर-नीचे होने के बाद भी जवान का कलेक्शन बेहद शानदार रहा है. वहीं जैसा कि माना जा रहा था दूसरे शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में अच्छा-खासा इजाफा देखने को मिल सकता है, बिल्कुल वैसा ही हुआ है.

फिल्म ने सीधे 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया

जवान ने 10 वें दिन शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म ने सीधे 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. शाहरुख खान की फिल्म इस हफ्ते घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेगी. शनिवार के बाद रविवार के आंकड़े जवान को नई ऊंचाई पर ले जा सकते हैं. ऐसे में शाहरुख खान के कट्टर प्रशंसक जानना चाहते हैं कि फिल्म ने 10वें दिन कितने करोड़ की कमाई की. मिली जानकारी के मुताबिक रिलीज के 10वें दिन शनिवार को जवान ने 31.50 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया है.

शनिवार को सीधे 10 करोड़ रुपये की छलांग लगाई

शुक्रवार को फिल्म ने 21 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन किया था. जिसका साफ मतलब है कि फिल्म ने शनिवार को सीधे 10 करोड़ रुपये की छलांग लगाई है. आंकड़े देखने के बाद मेकर्स की खुशी एक बार फिर बढ़ने वाली है. फिल्म की स्टार कास्ट जवान के सक्सेस इवेंट्स में नजर आ रही है और फिल्म से जुड़े अपने अनुभव भी शेयर कर रही है. जवान ने भारत में अब तक 439 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है. नौवें दिन फिल्म ने ग्लोबल लेवल पर 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था.

ये भी पढ़ें- Mission Raniganj का गाना रिलीज, परिणीति संग ‘जलसा 2.0’ पर अक्षय ने किया धमाल

जवान की स्टारकास्ट

जवान का निर्देशन एटली ने किया है. इसमें शाहरुख खान के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं. उनके अलावा संजीता भट्टाचार्य, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक और आलिया कुरैशी ने शाहरुख की टीम की छह लड़कियों के रूप में काम किया है. सपोर्टिंग रोल में रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर, मुकेश छाबड़ा, योगी बाबू और एजाज खान नजर आ रहे हैं. इन सबके अलावा फिल्म में संजय दत्त और दीपिका पादुकोण का खास कैमियो है.

Dimple Yadav

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

7 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

23 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

39 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

54 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago