होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
शाहरुख खान, सुहाना खान (फोटो)
Shahrukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) एक बेहतरीन एक्टर के साथ-साथ अच्छे पिता भी हैं. किंग खान हमेशा अपनी बेटी सुहाना खान के लिए अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं. शाहरुख 2014 से एक डायरी लिख रहे हैं. जिसे सुहाना खान ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर अपनी एंट्री बुक की एक झलक दिखाई थी और इसे अपनी प्रेरणा बताया था. बता दें कि वहीं कुछ घंटों के बाद, एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिसमें शाहरुख खान अपनी बेटी के साथ नजर आ रहें हैं.
ये वीडियो अनुपम खेर के शो में शाहरुख के गेस्ट अपीयरेंस का है. शो में एक्टर ने सुहाना खान के लिए एक विशेष किताब लिखने के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था, ‘मैं वास्तव में चाहता हूं कि मेरी बेटी एक एक्ट्रेस बनें. मेरी बात अब कोई नहीं सुनेगा, मेरी बेटी युवा हैं, इसलिए वे सम्मान जताते हुए वह किताब पढ़ सकती हैं जो मैं उसके लिए लिख रहा हूं. एक्टिंग को लेकर जब भी मेरे दिल में कुछ आता है, तो मैं उसमें लिख लेता हूं.’
शाहरुख खान की किताब को लेकर अनुपम खेर ने सवाल पूछा कि क्या किताब केवल सुहाना के लिए है. तो किंग खान कहते हैं, ‘हां, केवल उनके लिए है.’ उन्होंने जोर देकर कहा, ‘मैं अपने निजी अनुभवों को 3-4 लाइनों में लिख रहा हूं. मैं उसके लिए यह लिखना चाहता हूं, क्योंकि मुझे किसी को यह बताने की जरूरत है कि मैं कैसे काम करता हूं. जब मैं अपने को-स्टार्स से इस बारे में बात करने की कोशिश करता हूं, तो वे बातचीत टाल देते हैं. इसलिए मैं चाहता हूं कि मेरी बेटी वह किताब पढ़े और उससे सीखे.’
बता दें कि सुहाना खान ने जो तस्वीरे सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. उन तस्वीरों के मुताबिक किताब के पहले पन्ने पर लिखा है, ‘यह जर्नल सुहाना खान का है, पापा का है.’ सुहाना ने तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में इसे प्रेरणा बताया है. शाहरुख ने कमेंट किया, ‘वह सब कुछ जो मैं अभिनय के बारे में नहीं जानता, मैंने इसे आपको सीखने और मुझे वापस सिखाने के लिए दिया है.’
Village Life Heaven Or Hell: गांव की जिंदगी की खूबसूरत तस्वीर के पीछे छिपी हकीकत…
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…
Florida Plane Crash: अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश…
सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…
आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…