इन दिनों सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला शो ‘India’s Got Talent’विवादों से घिरा हुआ है. कभी दीपिका पादुकोण के डिप्रेशन पर टिप्पणी की गई, तो कभी माता-पिता के रिश्ते को लेकर मजाक उड़ाया गया. हाल ही के एक एपिसोड में जो कुछ हुआ, उसके खिलाफ पूरा देश एकजुट हो गया और इस पर सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी. नतीजतन, शो से जुड़े पांच क्रिएटर्स के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई.
दरअसल, इस विवाद में यूट्यूबर-पॉडकास्टर समय रैना (Samay Raina), रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) और आशीष चंचलानी (Ashish Chanchlani) के नाम तो पहले से ही जाने-पहचाने हैं, लेकिन एक नाम जिसने बदतमीजी की सारी हदें पार कर दीं, वह है अपूर्वा मखीजा(Apoorva Mukhija)
View this post on Instagram
समय रैना के शो में अपूर्वा मखीजा ने क्या कहा?
अपूर्वा मखीजा ने इस शो में एक प्रतियोगी से मां के प्राइवेट पार्ट को लेकर अश्लील टिप्पणी की, साथ ही होने वाले पार्टनर के प्राइवेट पार्ट पर भी अभद्र बातें कहीं. इस विवादित बयान के बाद चारों तरफ उनकी आलोचना होने लगी और लोग उनके खिलाफ एकजुट हो गए. हालांकि केस दर्ज होने के बाद रणबीर ने वीडियो पोस्ट करके माफी मांगी है. लेकिन लोगों की ओर से सोशल मीडिया पर शो के आयोजकों और जजों ने खिलाफ आक्रोश हैं.
View this post on Instagram
कौन हैं अपूर्वा मखीजा?
अपूर्वा मखीजा खुद को ‘कलेशी औरत’ कहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनका नाम ‘Rebel Kid'(बागी बच्चा) है. वह Forbes Top 100 Digital Creators की लिस्ट में भी शामिल हो चुकी हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 2.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं. आपको बता दें इब्राहिम अली खान, करण कुंद्रा, महिमा चौधरी, भूमि पेडनेकर, आस्था गिल, अर्जुन कपूर, ओरी, कशिश कपूर, जन्नत जुबैर, झील मेहता, गर्विता साधवानी और फुकरा इंसान समेत कई बड़े सेलेब्रिटीज उन्हें फॉलो करते हैं.
पहले भी विवादों में रह चुकी हैं अपूर्वा मखीजा
यह पहली बार नहीं है जब अपूर्वा विवादों में आई हैं. दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) में भी वह एक विवाद का हिस्सा बन चुकी हैं. जब दर्शकों ने उनका मजाक उड़ाया तो वह उनसे भिड़ गईं और कहा—100 बार और तोड़ूंगी और तू इधर आ जा… तेरी हड्डियां भी तोड़ूंगी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

