Shefali Jariwala Death: एक्ट्रेस और रियलिटी शो स्टार शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) अब हमारे बीच नहीं रहीं. महज 42 साल की उम्र में उनका अचानक निधन हो गया. उनकी मृत्यु की खबर ने टीवी जगत और उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है.
बताया जा रहा है कि बीती रात 27 और 28 जून के बीच शेफाली को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ. इसके बाद उनके पति पराग त्यागी उन्हें तुरंत मुंबई के बेलव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन अफसोस, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था.
शेफाली जरीवाला के अचानक चले जाने से उनके परिवार, दोस्तों और फैंस को गहरा आघात पहुंचा है. टीवी इंडस्ट्री ने एक चमकता चेहरा हमेशा के लिए खो दिया.
View this post on Instagram
शेफाली जरीवाला के निधन से टूटा परिवार और फैंस का दिल
अस्पताल की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शेफाली का पार्थिव शरीर उनके पति को सौंप दिया गया. जैसे ही उनका शव घर लाया गया, परिजनों और करीबियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें एक्ट्रेस की मां बेसुध होकर बिलखती नजर आईं. वहीं, पति पराग त्यागी की हालत भी बेहद खराब दिखी. जब वे अस्पताल से बाहर निकले, तो उन्होंने कैमरे से चेहरा छिपा लिया. उनकी आंखों से साफ था कि वे अंदर से पूरी तरह टूट चुके हैं.
शेफाली की अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है. उनका अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा. अंतिम दर्शन के वक्त हिंदुस्तानी भाऊ भी वहां मौजूद थे. वे पराग त्यागी के साथ पार्थिव शरीर को कंधा देते दिखाई दिए.
View this post on Instagram
शेफाली ने अपने पहले पति मीत ब्रदर्स फेम हरमीत सिंह के साथ कुछ साल शादीशुदा जिंदगी बिताई थी. हरमीत ने भी उनके निधन पर भावुक पोस्ट लिखा. उन्होंने लिखा –’यह मेरे जीवन की सबसे दुखद खबरों में से एक है. शेफाली के अचानक जाने की बात सुनकर मैं अंदर तक हिल गया हूं.

यकीन नहीं हो रहा कि अब वो इस दुनिया में नहीं रहीं. हमने एक साथ कई यादगार पल बिताए, जो हमेशा मेरे दिल के करीब रहेंगे. उनके माता-पिता, पराग और बहन शिवानी के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मैं यूरोप में हूं और अंतिम विदाई में शरीक न हो पाने का दुख हमेशा रहेगा.”
ये भी पढ़ें: शेफाली जरीवाला के निधन की खबर से टूटे दोस्त, कहा- “वो जगह शापित है…”
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


