होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
शहनाज गिल, गुरु रंधावा (फोटो)
Shehnaaz Gill-Guru Randhawa: एक्ट्रेस शहनाज गिल वो अदाकारा हैं, जो आए दिन चर्चा में बनी रहती है. इस समय शहनाज गिल और मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. बता दें कि शहनाज ने गुरु के लेटेस्ट रिलीज सॉन्ग ‘मून राइस’ में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा है. ऐसे में इसी गाने को लेकर शहनाज और गुरु के कई बीटीएस वीडियो पहले ही सामने आ चुके हैं. लेकिन गुरु रंधावा ने फिलहाल शहनाज के साथ कोजी वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस इनकी डेटिंग के बारे में बाते करने लगें हैं.
दरअसल गुरु रंधावा ने सोमवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शहनाज गिल और गुरु रंधावा एक रूम के विंडों पर बैठे हुए हैं. इस दौरान ये दोनों सन सेट का मजा भी उठा रहे हैं, वीडियो के कैप्शन और बैकग्राउंड में गुरु के लेटेस्ट सॉन्ग मून राइस को आसानी पढ़ा और सुना जा सकता है. खास बात ये है कि शहनाज और गुरु की कैमिस्ट्री इस कोजी वीडियो में काफी क्यूट दिख रही है. ऐसे में गुरु और शहनाज के इस वीडियो को देखकर फैंस ने कई तरह के सवाल पूछना शुरू कर दिए हैं.
ये भी पढ़ें-Raveena Tandon: रवीना टंडन को हुआ पति पर शक तो किया ऐसा काम, यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
बता दें कि शहनाज गिल और गुरु रंधावा के इस कोजी वीडियो को लेकर फैंस ने इन दोनों की डेटिंग की गॉसिप शुरू कर दी है. एक यूजर ने गुरु के इस वीडियो पर कमेंट कर लिखा है कि- आप दोनों की कैमिस्ट्री काफी गजब और प्यारी है. दूसरे ने लिखा है- गुरु से शादी कर लो आप. तो वहीं एक अन्य यूजर का मानना है कि- दोनों की जोड़ी काफी अच्छी है. इस तरह से लोग गुरु और शहनाज को लेकर अपनी राय दे रहे हैं.
पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…
करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…
सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…
वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…
IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…