Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Shehnaaz Gill-Guru Randhawa: शहनाज संग गुरु रंधावा ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो, फैंस बोले- शादी कर लो

Shehnaaz Gill-Guru Randhawa: एक्ट्रेस शहनाज गिल और पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का नाम इन दिनों काफी सुर्खियों में है. सोशल मीडिया पर हर रोज शहनाज और गुरु का कोई न कोई वीडियो वायरल हो रहा है.

Shehnaaz Gill-Guru Randhawa:

शहनाज गिल, गुरु रंधावा (फोटो)

Shehnaaz Gill-Guru Randhawa: एक्ट्रेस शहनाज गिल वो अदाकारा हैं, जो आए दिन चर्चा में बनी रहती है. इस समय शहनाज गिल और मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. बता दें कि शहनाज ने गुरु के लेटेस्ट रिलीज सॉन्ग ‘मून राइस’ में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा है. ऐसे में इसी गाने को लेकर शहनाज और गुरु के कई बीटीएस वीडियो पहले ही सामने आ चुके हैं. लेकिन गुरु रंधावा ने फिलहाल शहनाज के साथ कोजी वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस इनकी डेटिंग के बारे में बाते करने लगें हैं.

शहनाज संग गुरु ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो

दरअसल गुरु रंधावा ने सोमवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शहनाज गिल और गुरु रंधावा एक रूम के विंडों पर बैठे हुए हैं. इस दौरान ये दोनों सन सेट का मजा भी उठा रहे हैं, वीडियो के कैप्शन और बैकग्राउंड में गुरु के लेटेस्ट सॉन्ग मून राइस को आसानी पढ़ा और सुना जा सकता है. खास बात ये है कि शहनाज और गुरु की कैमिस्ट्री इस कोजी वीडियो में काफी क्यूट दिख रही है. ऐसे में गुरु और शहनाज के इस वीडियो को देखकर फैंस ने कई तरह के सवाल पूछना शुरू कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें-राखी सावंत के ‘पति’ आदिल दुर्रानी ने शादी की तस्वीरें शेयर कर बताई सच्चाई, बोले- शादीशुदा होने से नहीं किया इंकार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa)

ये भी पढ़ें-Raveena Tandon: रवीना टंडन को हुआ पति पर शक तो किया ऐसा काम, यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

बता दें  कि शहनाज गिल और गुरु रंधावा के इस कोजी वीडियो को लेकर फैंस ने इन दोनों की डेटिंग की गॉसिप शुरू कर दी है. एक यूजर ने गुरु के इस वीडियो पर कमेंट कर लिखा है कि- आप दोनों की कैमिस्ट्री काफी गजब और प्यारी है. दूसरे ने लिखा है- गुरु से शादी कर लो आप. तो वहीं एक अन्य यूजर का मानना है कि- दोनों की जोड़ी काफी अच्छी है. इस तरह से लोग गुरु और शहनाज को लेकर अपनी राय दे रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026