Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Shehzada Box Office Collection: वीकेंड पर भी सुस्त रही ‘शहजादा’, फिल्म ने किया मेकर्स को निराश, कमाया बस इतने करोड़

Shehzada Box Office Collection: कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘शहजादा’ को वीकेंड का भी कोई फायदा नहीं हुआ है और फिल्म उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन नहीं कर पा रही है.

Shehzada Box Office Collection:

'शहजादा' को रिलीज के चौथे दिन भी दर्शकों का मिला ठंडा रिस्पॉन्स (फोटो)

Shehzada Box Office Collection: एक्टर कार्तिक आर्यन ‘भूल भुलैया 2’ की सक्सेस के बाद  बॉलीवुड के दमदार एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए थे और उन्हें हिट मशीन कहा जाने लगा था. हालांकि एक्टर की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘शहजादा’ (Shehzada) को ऑडियंस को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला है. यहां तक कि वीकेंड पर भी फिल्म के लिए सिनेमाघरों में फुलफॉल कम रहा. फिल्म ‘शहजादा’ ने संडे यानी रिलीज के तीसरे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.

ये भी पढ़ें-Pathaan Box office Collection: क्या ‘शहजादा’ की वजह से ‘पठान’ की रफ्तार हो जाएगी धीमी? 24वें दिन भी फिल्म ने कमाए इतने रुपये

फिल्म शहजादा का तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

एक्टर कार्तिक आर्यन और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर फिल्म ‘शहजादा’ (Shehzada) का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. हालांकि रिलीज के बाद फिल्म को ऑडियंस से कुछ अच्छा रिस्पॉन्स  नही मिला. एक्टर की फिल्म ‘शहजादा’ ने ओपनिंग डे पर 6 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था. उम्मीद थी कि फिल्म वीकेंड पर अच्छा कारोबार करेगी लेकिन शनिवार को भी फिल्म ने भारत में सिर्फ 6.65 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं अब संडे यानी फिल्म की रिलीज के 3 दिन के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. जानकारी के मुताबिक ‘शहजादा’ ने तीसरे दिन 7.30 करोड़ रुपयों का बिजनेस किया है. इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 19.95 करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें-Sara Ali Khan: माथे पर चंदन का टीका, गले में शिव के नाम के चुन्नी, शिव भक्ति में लीन हुईं एक्ट्रेस सारा अली खान

फिल्म ‘शहजादा’ ‘भूल भुलैया 2’ से चल रही काफी पीछे

बता दें कि रोहित धवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कार्तिक और कृति के अलावा रोनित रॉय, मनीषा कोइराला, परेश रावल और सचिन खेडेकर भी अहम रोल प्ले कर रहे हैं. ‘शहजादा’ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘अला वैकुण्ठपुरामुलू’ की ऑफिशियल हिंदी रिमेक है. कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’ फिलहाल उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ से कमाई के मामले में काफी पीछे चल रही है. ‘भूल भुलैया 2’ बॉक्स ऑफिस पर 55. 96 करोड़ रुपयो का कारोबार किया था. वहीं ‘शहजादा’ इस आंकड़े से काफी दूर है. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म आने वाले दिनों में कितने करोड़ कमा पाती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital