Shilpa Shetty Raj Kundra Fraud Case: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर मुश्किलों में आ गए हैं. मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने उन्हें 60 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में समन भेजा है. अब राज कुंद्रा को 15 सितंबर को जांच अधिकारियों के सामने पेश होना होगा.
लुकआउट नोटिस भी जारी
सूत्रों के अनुसार, राज कुंद्रा को पहले 10 सितंबर को पेश होने के लिए कहा गया था. लेकिन उन्होंने समय की मांग करते हुए तारीख आगे बढ़ाने की अपील की थी. इस बीच शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के विदेश भागने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया है. इसके साथ ही, मामले से जुड़े NCLT (राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण) के एक ऑडिटर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है.
क्या है पूरा मामला?
यह केस जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है. शिकायत लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर दीपक कोठारी ने दर्ज कराई थी. उनका आरोप है कि 2015 से 2023 के बीच उन्होंने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में करीब 60.48 करोड़ रुपये का निवेश किया था. यह निवेश कंपनी के विस्तार के लिए किया गया था, लेकिन आरोप है कि इस राशि का इस्तेमाल निजी लाभ के लिए किया गया. फिलहाल EOW इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड धमाका: इस सीरीज़ में पहली बार एक साथ दिखेंगे शाहरुख, सलमान और आमिर खान, धांसू एक्शन से भरपूर ट्रेलर लॉन्च
वकील का बयान
दीपक कोठारी ने आरोप लगाया कि शिल्पा और राज कुंद्रा ने कई बैठकों में भरोसा दिलाया था कि निवेश की गई राशि लौटा दी जाएगी. वहीं, उनके वकील का कहना है कि निवेश से जुड़े सभी दस्तावेज और सबूत मौजूद हैं. आरोप है कि कंपनी पहले से ही वित्तीय संकट में थी, फिर भी निवेशक को गुमराह किया गया. इस केस में जांच तेज हो चुकी है और आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


