होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
थोड़ी देर में घोड़ी चढ़ेंगे सिद्धार्थ (फोटो)
Sidharth Kiara Wedding: मेहंदी की रस्म और संगीत नाइट के बाद कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी को रॉयल लुक देने के लिए जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस होटल में देशी-विदेशी फूलों से खास मंडप सजाया गया है. शादी की रस्में सुबह से ही दूल्हा और दुल्हन को हल्दी का लेप लगाने की रस्म के साथ शुरू हुईं. बारात की पूरी तैयारी हो चुकी है और सिद्धार्थ घोड़ी पर सवार होकर कियारा संग शादी करने जाएंगे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक प्री-वेडिंग फंक्शन आज जैसलमेर हवेली और थार हवेली के बीच इलाके में हुआ. कुछ ही घंटों में दोनों की शादी होने वाली है. कुछ ही देर बाद विवाह समारोह शुरू होगा. वे बावड़ी नामक स्थान पर फेरे लेंगे, जो होटल के बीच में है और एक हवाई दृश्य है. इसके बाद वे आंगन में वरमाला का आदान-प्रदान करेंगे. फेरे और वरमाला की रस्म के बाद मेहमान रिसेप्शन में शामिल होंगे. शादी के बाद की पार्टी रात 8 बजे से सेलिब्रेट लॉन में होगी.
कियारा की स्कूलमेट ईशा अंबानी, जो अपने प्राइवेट जेट में रविवार रात जैसलमेर पहुंची, आयोजित कार्यक्रमों का हिस्सा बनी और सोमवार देर रात मुंबई लौट आईं. वह मंगलवार को शादी के लिए जैसलमेर फिर पहुंचेंगी.बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, फिल्म निर्माता आरती शेट्टी, पूजा शेट्टी और अमृतपाल सिंह बिंद्रा, शाहरुख खान की दोस्त काजल आनंद, एक्टर करण वोहरा और उनकी पत्नी रिया, और फिल्म निर्देशक सकून बत्रा के भी मंगलवार को आने की उम्मीद है.
बता दें कि सिद्धार्थ-कियारा की शादी में शामिल हुए खास मेहमान सिद्धार्थ और कियारा अपनी शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत अपने करीबी लोगों की मौजूदगी में करना चाहते हैं. दोनों के परिवार के अलावा शादी में बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई हैं. सिड-कियारा की शादी में करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत खास मेहमान बने हैं. रिपोर्ट्स हैं कि कपल की शादी में आज अंबानी परिवार भी पहुंचेगा और शादीशुदा जोड़े को अपनी ब्लेसिंग देगा.
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…