खेल

IND vs AUS से 2 दिन पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, वर्ल्ड चैंपियन कप्तान ने लिया संन्यास

Aaron Finch quits international cricket: ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाज और 2021 में टी20 विश्व कप जिताने वाले कप्तान एरोन फिंच (Aaron Finch) ने मंगलवार को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया. 36 वर्ष के फिंच हालांकि बिग बैश लीग और घरेलू टी20 मैचों में खेलते रहेंगे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ट्वीट किया ,‘‘हमारे विश्व कप विजेता और सबसे लंबे समय तक टी20 कप्तान रहने वाले आरोन फिंच ने खेल को अलविदा कहने का फैसला किया है.’’

फिंच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

फिंच का अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेना तय माना जा रहा था. उन्होंने पिछले साल वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया और आखिरी टेस्ट भी 2018 में खेला था. उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने दुबई में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप 2021 जीता था. पिछले साल हालांकि अपनी सरजमीं पर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम नहीं पहुंच सकी. फिंच ने आखिरी टी20 मैच भी उसी टूर्नामेंट में खेला जब आस्ट्रेलिया की आयरलैंड पर 42 रन से जीत में उन्होंने 63 रन बनाये थे.

ये भी पढ़ें: WPL 2023: इंग्लैंड को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाली खिलाड़ी बनीं मुंबई इंडियंस की हेड कोच, झूलन- देविका को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

एरोन फिंच का बयान

फिंच ने यहां पत्रकारों से कहा , मैं 2024 टी20 विश्व कप तक नहीं खेल सकूंगा लिहाजा मेरे लिये अब पीछे हटने का सही समय है ताकि टीम आगे के बारे में सोच सके. इस दिग्गज बल्लेबाज ने आस्ट्रेलिया के लिये पांच टेस्ट में 278 रन, 146 वनडे में 5406 रन बनाये और 103 टी20 खेलकर 3120 रन बनाये जिसमें दो शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं. जनवरी 2011 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद से उन्होंने सभी प्रारूपों में 8804 रन बनाये हैं जिसमें 17 वनडे शतक और दो टी20 शतक शामिल हैं .उन्होंने रिकॉर्ड 76 टी20 मैचों में आस्ट्रेलिया की कप्तानी की.

टी20 क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी उनके नाम है जब 2018 में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 76 गेंद में 172 रन बनाये थे. फिंच आईसीसी वनडे विश्व कप 2015 जीतने वाली आस्ट्रेलियाई टीम में भी थे. उन्होंने कहा, आप टीम की कामयाबी के लिये ही खेलते हैं .टी20 विश्व कप जीतना और अपनी धरती पर वनडे विश्व कप हासिल करना मेरे कैरियर की सबसे सुनहरी यादें हैं .बारह साल तक आस्ट्रेलिया के लिये खेलना और महानतम खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना फख्र की बात है. उन्होंने कहा कि वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते रहेंगे .उन्होंने कहा , उम्मीद है कि मैं ब्रिटेन में द हंड्रेड खेल सकूंगा . वह आईपीएल और भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के दौरान कमेंट्री भी करेंगे.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

जय शाह ने टीम इंडिया के गले में सजाया गोल्ड मेडल, पाकिस्तान के हाथ लगी सिल्वर; जानिए पूरा माजरा

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी…

9 minutes ago

बीच सड़क पर हिमंता सरमा से युवक मांग बैठा आईफोन, असम CM का जवाब सुनकर हंस पड़े लोग, देखें- VIDEO

Assam CM Viral Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लोगों के बीच थे. तभी…

33 minutes ago

UP Elections: राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…

51 minutes ago

सिर्फ दूध बेचना काफी नहीं! अमित शाह ने बताया, कैसे मक्खन-चीज और बायोगैस से चमकेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को कई सौगात देते हुए…

2 hours ago

ऑलिव रिडले कछुओं के संरक्षण में आदाणी फाउंडेशन की पहल को मिला ओडिशा सरकार का साथ, रिपोर्ट में सामने आए अहम तथ्य

Olive Ridley Turtles: ओडिशा सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री गणेश राम…

2 hours ago