Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जल्द ही सात फेरे लेकर एक हो जाएंगे सिद्धार्थ और कियारा, ये हैं शादी से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट

Sidharth Kiara Wedding: मेहंदी की रस्म और संगीत नाइट के बाद कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

Sidharth Kiara Wedding:

थोड़ी देर में घोड़ी चढ़ेंगे सिद्धार्थ (फोटो)

Sidharth Kiara Wedding:  मेहंदी की रस्म और संगीत नाइट के बाद कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी को रॉयल लुक देने के लिए जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस होटल में देशी-विदेशी फूलों से खास मंडप सजाया गया है. शादी की रस्में  सुबह से ही दूल्हा और दुल्हन को हल्दी का लेप लगाने की रस्म के साथ शुरू हुईं. बारात की पूरी तैयारी हो चुकी है और सिद्धार्थ घोड़ी पर सवार होकर कियारा संग शादी करने जाएंगे.

सिद्धार्थ और कियारा की शादी की डिटेल्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्री-वेडिंग फंक्शन आज जैसलमेर हवेली और थार हवेली के बीच इलाके में हुआ. कुछ ही घंटों में दोनों की शादी होने वाली है. कुछ ही देर बाद विवाह समारोह शुरू होगा. वे बावड़ी नामक स्थान पर फेरे लेंगे, जो होटल के बीच में है और एक हवाई दृश्य है. इसके बाद वे आंगन में वरमाला का आदान-प्रदान करेंगे. फेरे और वरमाला की रस्म के बाद मेहमान रिसेप्शन में शामिल होंगे. शादी के बाद की पार्टी रात 8 बजे से सेलिब्रेट लॉन में होगी.

ये भी पढ़ें-राखी सावंत ने पति आदिल पर लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप, महिला के नाम का किया खुलासा

ये मेहमान हो सकते हैं शामिल 

बता दें कि सिद्धार्थ-कियारा की शादी में शामिल हुए खास मेहमान सिद्धार्थ और कियारा अपनी शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत अपने करीबी लोगों की मौजूदगी में करना चाहते हैं. दोनों के परिवार के अलावा शादी में बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई हैं. सिड-कियारा की शादी में करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत खास मेहमान बने हैं. रिपोर्ट्स हैं कि कपल की शादी में आज अंबानी परिवार भी पहुंचेगा और शादीशुदा जोड़े को अपनी ब्लेसिंग देगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital