मनोरंजन

Sidharth Kiara Wedding: आखिरी वक्त में बदली कियारा-सिद्धार्थ की शादी की डेट, अब इस दिन लेंगे सात फेरे

Sidharth Kiara Wedding:  बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जैसलमेर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों के प्री वेडिंग फंक्शंस शुरू हो चुके हैं. ऐसे में हर किसी की निगाह शेरशाह जोड़ी के वेडिंग अपडेट्स पर टिकी हुई है. वहीं इन सबके बीच हर कोई ये भी जानने के लिए एक्साइटेड है कि कियारा को दुल्हन का लुक कौन देने वाला है. यानी उनकी मेकअप आर्टिस्ट कौन रहेंगी.

कियारा को ब्राइडल लुक कौन देगा?

बता दें कि मेकअप आर्टिस्ट स्वर्णलेखा गुप्ता कियारा को ब्राइडल लुक देंगी. गुप्ता अन्य मेकअप आर्टिस्ट के साथ शनिवार शाम जैसलमेर के लिए रवाना हुई थी. कियारा की मां और उनके परिवार के अन्य लोगों के लिए मेकअप आर्टिस्ट की एक और टीम जैसलमेर पहुंच गई है. कियारा के हेयर स्टाइलिस्ट अमित ठाकुर भी अपनी टीम के साथ जैसलमेर पहुंच गए हैं.

ये भी पढ़ें-अगर सलमान को ये सलाह न देते तो ‘तेरे नाम’ के डायरेक्टर होते अनुराग कश्यप

स्वर्णलेखा गुप्ता बॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम हैं. उन्होंने फिल्मों में कियारा का मेकअप भी किया है. सुपर-डुपर हिट फिल्म कबीर सिंह में कियारा का ‘नो मेकअप’ लुक स्वर्णलेखा ने ही किया था. साथ ही उन्होंने कई टीवी ऐड और फिल्मों में कियारा को अपना लुक दिया है. स्वर्णलेखा ने माधुरी दीक्षित, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, ब्रूना अब्दुल्ला, आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा, अदिति राव हैदरी जैसी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ भी काम किया है.

ये भी पढ़ें-Grammys Awards 2023: बियॉन्से नॉलेस ने रचा इतिहास, जीता करियर का 32वां ग्रैमी अवॉर्ड्स

कियारा और सिद्धार्थ की शादी की डेट हुई चेंज

वहीं ब्राइड टू बी कियारा आडवाणी शनिवार दोपहर जैसलमेर हवाई अड्डे पर स्पॉट की गई थीं.  इस दौरान एक्ट्रेस ने ऑल व्हाइट आउटफिट पहना हुआ था और पिंक कलर का शॉल भी कैरी किया था. उन्होंने मुस्कुराते हुए पैपराजी का हाथ हिलाया. कियारा के साथ डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी स्पॉट किए गए थे.  वहीं दूल्हे मियां  सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​को ब्लैक आउटफिट में मुंबई से निकलते हुए और जैसलमेर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. शादी के लिए जैसलमेर पहुंचे सिद्धार्थ के साथ उनके परिवार के सदस्य भी थे. इस कपल की शादी 7 फरवरी को होनी है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘सऊदी के हुक्म पर ‘किराए की फौज’ भेजेगा PAK!’ ‘मक्का पैक्ट’ हुआ एक्टिव, अब कैसे मान गया मुनीर?

सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…

3 minutes ago

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…

18 minutes ago

MCD का ‘सुपर प्लान’: 5.1 लाख बच्चों के सीधे बैंक खाते में आएंगे 1,370 रूपये, देखें पूरी डिटेल

Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…

24 minutes ago

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

35 minutes ago

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

43 minutes ago

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago