Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Sidhu Moosewala Birthday: सिद्धू मूसेवाला की 32वें जन्मदिन पर तीन नए गाने हुए रिलीज, एक घंटे में मिले लाखों व्यूज़

Sidhu Moosewala Birthday: सिद्धू मूसेवाला की 32वें जन्मदिन पर रिलीज़ हुए उनके तीन अनसुने गाने – 0008, Neal और Take Notes – ने फैंस को भावुक कर दिया. Moose Print EP के तहत आए इन गानों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है.

Sidhu Moosewala

Sidhu Moosewala Birthday: दुनिया भर में मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 32वें जन्मदिन पर उनके फेंस को एक भावनात्मक तोहफा मिला है. सिद्धू के तीन अनसुने गाने – 0008, Neal और Take Notes – उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किए गए, जो उनके नए ईपी (EP) Moose Print का हिस्सा हैं. रिलीज़ होते ही इन गानों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया और देखते ही देखते ये ट्रेंड करने लगे.

तीनों नए गानों को रिलीज़ के सिर्फ एक घंटे के अंदर एक मिलियन से अधिक व्यूज़ मिल गए. इन गानों की लोकप्रियता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सिद्धू मूसेवाला की कला और उनके शब्द आज भी लोगों के दिलों में ज़िंदा हैं. इन गानों की रिलीज़ BBC World Service की डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ “The Killing Call” के ब्राडकास्ट के बाद की गई, जिसमें सिद्धू की हत्या के पीछे की कहानी को उजागर किया गया.

देखें सिद्धू मूसेवाला का नया पंजाबी म्यूज़िक वीडियो ‘0008’

सिद्धू मूसेवाला के नए गाने “0008” में उनके साथ पंजाबी गायिका जैनी जोहल भी नज़र आ रही हैं. इस दिल को छू लेने वाले गाने की संगीत रचना और बोल खुद सिद्धू ने किए हैं. इस गाने को मिस न करें और इसके सुरों में खो जाएं.

देखें सिद्धू मूसेवाला का नया पंजाबी म्यूज़िक वीडियो ‘Take Notes’

देखें सिद्धू मूसेवाला का नया पंजाबी म्यूज़िक वीडियो ‘ Neal’

सिद्धू के पिता ने दी थी नए म्यूज़िक की जानकारी

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पहले ही संकेत दिया था कि बेटे की जयंती पर प्रशंसकों को एक नया म्यूज़िकल तोहफा मिलेगा. जैसे ही यह म्यूज़िक लॉन्च हुआ, फैन्स के बीच खुशी की लहर दौड़ गई. सोशल मीडिया पर फैंस ने सिद्धू की यादों को ताज़ा करते हुए भावुक पोस्ट शेयर किए.

गानों के साथ-साथ सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप सिंह सिद्धू की एक प्यारी सी तस्वीर भी इंटरनेट पर वायरल हो गई है. इस तस्वीर में वे अपने पिता बलकौर सिंह की गोद में नज़र आ रहे हैं. यह तस्वीर लोगों के दिलों को छू गई और परिवार की भावनात्मक यात्रा को और भी खास बना दिया.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से मुस्लिम युवक को राहत, हिंदू पत्नी से शादी के मामले में मिली जमानत

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital