Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की रहस्यमयी मौत, चौथी मंजिल से लगाई छलांग, कटा मिला प्राइवेट पार्ट

Premanand Maharaj: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की रहस्यमयी मौत हो गई. उसने शुक्रवार की सुबह आश्रम की चार मंजिला इमारत से नीचे छलांग लगा दी. घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक का प्राइवेट पार्ट कटा हुआ मिला और उसके कमरे से खून से सना ग्राइंडर बरामद हुआ है.

premanand-maharaj-disciple-mysterious-death-vrindavan-fourth-floor-jump-grinder

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की रहस्यमयी मौत

Premanand Maharaj: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की रहस्यमयी मौत हो गई. उसने शुक्रवार की सुबह आश्रम की चार मंजिला इमारत से नीचे छलांग लगा दी. घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक का प्राइवेट पार्ट कटा हुआ मिला और उसके कमरे से खून से सना ग्राइंडर बरामद हुआ है.

घटना वृंदावन के वाराहघाट क्षेत्र की है. यहां प्रेमानंद महाराज का केलिकुंज आश्रम है. इससे कुछ दूरी पर गुरु कृपा कुंज आश्रम स्थित है, जहां प्रेमानंद महाराज के दीक्षित शिष्य रहते हैं.

इसी आश्रम की सबसे ऊपरी मंजिल से शुक्रवार सुबह दीपक उर्फ रसिक दुलारी शरण (25) ने छलांग लगा दी. वह मध्य प्रदेश के जबलपुर का रहने वाला था. साधु को इमारत से गिरते देख वहां हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दी गई और घायल साधु को आनन-फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

कमरे में मिला खून से सना ग्राइंडर

पुलिस को सुबह सर्वोदय हॉस्पिटल से एक साधु के घायल अवस्था में भर्ती होने की सूचना मिली. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला प्रेमानंद महाराज के परिकर से जुड़ा मिला.

पुलिस के मुताबिक दीपक उर्फ रसिक दुलारी शरण करीब दो साल से संत प्रेमानंद के परिकर में शामिल था. उसने प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली थी और वाराहघाट स्थित राधा वाटिका के पास चार मंजिला इमारत में रहता था.

कमरे से डायरी और खून से सना ग्राइंडर बरामद

जांच के दौरान पुलिस को उसके कमरे से एक डायरी और खून से सना ग्राइंडर मिला. पुलिस को आशंका है कि इसी ग्राइंडर से उसका प्राइवेट पार्ट काटा गया था. हालांकि यह कैसे और किस परिस्थिति में हुआ, इसकी जांच अभी जारी है.

आत्महत्या या मामला कुछ और?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि साधु ने आखिर चार मंजिला इमारत से छलांग क्यों लगाई? पुलिस इस घटना को आत्महत्या मानकर ही आगे नहीं बढ़ रही, बल्कि कई पहलुओं से जांच कर रही है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, CCTV फुटेज में साधु के टॉप फ्लोर से छलांग लगाने की बात सामने आई है. लेकिन उसने ऐसा क्यों किया, यह अभी साफ नहीं है. वहीं प्राइवेट पार्ट कटा मिलने और कमरे से खून से सना ग्राइंडर बरामद होने के बाद जांच और गंभीर हो गई है.

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि यह उसने खुद किया या इसमें किसी और की भूमिका थी. इमारत और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

डायरी और मोबाइल भी पुलिस के कब्जे में

कोतवाली प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि इमारत और उसके आसपास के CCTV फुटेज चेक किए जा रहे हैं. सीओ संदीप सिंह के मुताबिक, पुलिस को अस्पताल से घटना की सूचना मिली थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को भी सूचना दी गई है. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.

ये भी पढ़ें- ‘बॉयफ्रेंड को पहनाऊंगी जयमाला…’, कमरे में पति को पीटा और दी धमकी, आहत होकर शख्स ने दी जान

एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृतक प्रेमानंद महाराज का दीक्षित शिष्य था. पुलिस ने उसकी डायरी और मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. अब CCTV फुटेज, फॉरेंसिक साक्ष्य, डायरी और मोबाइल की जांच के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर उस सुबह आश्रम में हुआ क्या था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital