Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Sunny Deol के करियर का सबसे सफल साल साबित होगा 2026? इस साल रिलीज़ होंगी उनकी ये फिल्में; साउथ में भी दिखेगा दबदबा

साल 2026 सनी देओल के लिए बहुत खास होगा. उनकी अलग-अलग जॉनर की फिल्में जैसे वॉर, माइथोलॉजी, हिस्टोरिकल, कॉमेडी और एक्शन सब कुछ होगा. बड़े सितारों के साथ काम और फ्रेंचाइजी फिल्में फैंस के लिए खुशी की बात है.

sunny-deol-record-7-films-2026-border-2-ramayana-movie

2026 सनी पाजी के दबदबे वाला साल साबित होगा.

Sunny Deol Upcoming Movies: बॉलीवुड के एक्शन-स्‍टार सनी देओल साल 2026 में धूम मचाने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल उनकी रिकॉर्ड 7 फिल्में थिएटर और ओटीटी पर रिलीज होंगी. यह उनके करियर का तीसरा ऐसा मौका होगा, जब एक साल में इतनी फिल्में आएंगी. इससे पहले 1989 और 1993 में भी ऐसा हो चुका है. लेकिन 33 साल बाद यह फिर से होने जा रहा है.

‘बॉर्डर 2’ से होगी साल की शुरुआत

साल की शुरुआत 23 जनवरी को ‘बॉर्डर 2’ से होगी. यह 1997 की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर की सीक्वल है. इसमें सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी हैं. फिल्म 1971 के युद्ध पर बेस्ड है और गणतंत्र दिवस वीकेंड पर रिलीज होगी.

इस फिल्‍म में कैमियो करेंगे सल्‍लू मियां

इसके बाद मार्च में ‘गबरू’ आएगी. यह एक इमोशनल ड्रामा है, जिसमें सलमान खान कैमियो में नजर आएंगे. फिल्म 13 मार्च 2026 को रिलीज होगी.

दीवाली पर ‘रामायण पार्ट 1’ रिलीज होगी

साल का सबसे बड़ा हाइलाइट दीवाली पर ‘रामायण पार्ट 1’ होगा. नितेश तिवारी की इस मेगा फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान जी के किरदार में होंगे. यह पैन इंडिया स्तर की बड़ी फिल्म है.

आमिर खान प्रोडक्‍शन में ‘लाहौर 1947’

अन्य फिल्मों में ‘लाहौर 1947’ है. आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं. इसमें प्रीति जिंटा और शबाना आजमी भी हैं. ‘बाप’ में सनी देओल जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और मिथुन चक्रवर्ती के साथ मसाला एंटरटेनर में नजर आएंगे.

सन्‍नी देओल की मलयालम फिल्म

‘सूर्या’ मलयालम फिल्म ‘जोसेफ’ का हिंदी रीमेक है. सनी एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर का रोल करेंगे जो ऑर्गन माफिया से लड़ता है. ‘इक्का’ नेटफ्लिक्स पर आएगी. इसमें अक्षय खन्ना, दिया मिर्जा के साथ हाई ऑक्टेन एक्शन है.

3 घंटे से ज्यादा लंबी होगी ‘बॉर्डर 2’, क्या धुरंधर-एनिमल जैसा बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी फिल्म?



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital