Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

3 घंटे से ज्यादा लंबी होगी ‘बॉर्डर 2’, क्या धुरंधर-एनिमल जैसा बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी फिल्म?

Border 2 Movie: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 3 घंटे से ज्यादा लंबी होगी. जानिए फिल्म का रनटाइम, रिलीज डेट, स्टार कास्ट और क्या यह धुरंधर व एनिमल जैसा बॉक्स ऑफिस कमाल कर पाएगी.

Sunny-Deol-Border-2

Border 2 Movie: आज-कल दर्शक छोटी फिल्में देखना पंसद करते हैं. जहां फिल्म की लंबाई ज्यादा नजर आती है, तो उसे फ्लॉप फिल्म मान लिया जाता है. पर ऐसी अवधारणा को कई फिल्मों ने तोड़ा है. पुष्पा 2, एनिमल और हाल ही में आई धुरंधर ने साबित कर दिया है कि फिल्म का रनटाइम उसकी सफलता तय नहीं करता.

अब इसी लिस्ट में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2 Movie) शामिल होने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉर्डर 2 की भी रनटाइम भी 3 घंटे से ज्यादा की बताई जा रही है.

इस दिन होगी फिल्म रिलीज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस युद्ध ड्रामा फिल्म की लंबाई करीब 3 घंटे 20 मिनट होने वाली है. ‘बॉर्डर 2’ 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ की सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है. देशभक्ति और भारतीय जवानों की वीरता  पर बनी ये पिक्चर 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

इससे पहले एनिमल फिल्म की लंबाई 3 घंटे 23 मिनट, पुष्पा 2 की 3 घंटे 20 मिनट और धुरंधर की 3 घंटे 34 मिनट थी. ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर चुकी हैं, जिससे साबित होता है कि अगर कहानी मजबूत हो तो दर्शक लंबी फिल्में देखने को तैयार हैं. बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है, जबकि जेपी दत्ता, निधि दत्ता और टी-सीरीज के भूषण कुमार-कृष्ण कुमार प्रोड्यूसर हैं.


ये भी पढ़ें: Dhurandhar Boxoffice: पुष्पा-2 को पीछे छोड़कर अब सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई धुरंधर, कैसे बना यह रिकॉर्ड?


बॉर्डर 2 की स्टार कास्ट

फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं. एक सूत्र ने बताया कि फिल्म की लंबाई इसलिए ज्यादा रखी गई है ताकि युद्ध के दृश्यों को सही तरीके से दिखाया जा सके और चारों मुख्य कलाकारों की कहानियों को पूरा न्याय मिल सके.

सूत्र ने आगे कहा, “फिल्म में ढेर सारे ड्रामेटिक, एक्शन से भरे और देशभक्ति वाले सीन हैं, जो दर्शकों को सीट से बांधे रखेंगे. तालियां और सीटियां बजवाने वाले पल भी खूब हैं.” अंतिम एडिटिंग के बाद लंबाई में थोड़ा बदलाव हो सकता है, लेकिन यह सेंसर सर्टिफिकेट मिलने के बाद ही तय होगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital