मनोरंजन

‘The Kerala Story’ की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन कमा डाले इतने करोड़, 2023 की बनी 5वीं हाईएस्ट ओपनर

The Kerala Story box office collection: समय-समय पर कोई न कोई ऐसी फिल्म आती है, जो बॉक्स ऑफिस पर चौंकाने वाली होती है. वहीं विवादों का सामना कर रही ‘द केरला स्टोरी’ सिनेमा घरों में रिलीज कर दी गई है. फिल्म का कई राजनीतिक दलों ने विरोध करते हुए इसे बैन करने की मांग की थी. फिल्म को सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनाया गया है. इसके ट्रेलर के बाद से ही ये फिल्म विवादों में फंस गई और चर्चा में चर्चा में आ गई. फिल्मों को लेकर उद्योग को ऐसी उम्मीद नहीं थी कि बॉक्स ऑफिस पर इसकी बंपर शुरुआत होगी.

फिल्म के सिनेमा घरों में पहुंचने के बाद दर्शकों का इसे शानदार रिस्पॉन्स मिला है. आइए आपको बताते हैं पहले दिन फिल्म ने कितनी कमाई की और लोगों की इस पर क्या राय है ?

पहले दिन 7 से 8 करोड़ रुपए कमाई

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 7.50 करोड़ रुपये से 8 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो स्टार कास्ट और इस तथ्य को देखते हुए काफी बड़ी है कि कुछ दिन पहले तक फिल्म की काफी आलोचना की जा रही थी. हालांकि फिल्म का अच्छी कमाई करने का अनुमान पहले से ही लगाया जा रहा था कि इसकी एडवांस बुकिंग भी बड़ी संख्या में दर्ज की गई थी.

2023 की पांचवी हाईएस्ट ओपनर बनी फिल्म

2023 ज्यादातर हिंदी फिल्मों के लिए सुस्त रहा है क्योंकि केवल शाहरुख खान की पठान और रणबीर कपूर की तू झूठी मैं मक्कार ही सफल साबित हुई है. अब, द केरला स्टोरी ने पहले दिन (8 करोड़), पठान (55करोड़ रुपये), किसी का भाई किसी की जान (15.81 करोड़ रुपये), टीजेएमएम (15.7 रुपये), भोला (11.20 करोड़ रुपये) और सेल्फी (2.55 करोड़ रुपये) के बाद 2023 में हिंदी फिल्म के लिए 5वीं सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज करके हिट के रूप में उभरने की क्षमता दिखाई है.

यह भी पहले – Weather Update: आज से एक्टिव होगा मोचा चक्रवात, बंगाल और उड़ीसा में तेज बारिश का अलर्ट, दिल्ली समेत इन राज्यों में बरसेंगे बादल

क्या है फिल्म की कहानी ?

यह फिल्म केरल में गैर-मुस्लिम लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन पर आधारित है. उस पर “गलत दावा” करने का आरोप लगाया गया था कि 32,000 महिलाएं कट्टरपंथी बन गईं और उन्हें आतंकी मिशनों में तैनात कर दिया गया. जबकि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने इसे सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए उपयुक्त पाया, इसके रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली कई याचिकाएं दायर की गईं हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘रिफाइनिंग महाशक्ति’ बना भारत, अमेरिका भी हुआ कायल, ट्रेड डील पर भी अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…

21 minutes ago

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

45 minutes ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

59 minutes ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

1 hour ago

दशहरे पर पीएम मोदी का संदेश; बोले- देश के सामने तीन बड़ी चुनौतियां, एकजुट होकर देना होगा जवाब

Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…

2 hours ago