मनोरंजन

The Kerala Story से पहले इन 5 मूवीज-वेब सीरीज पर भी हुआ जमकर बवाल, बैन करने की उठी चुकी है मांग

Controversial Movies Of Bollywood:  हाल ही में ‘द केरला स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए थे. फिल्म में 32 हजार लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, जिनका लव जिहाद के चंगुल में फंसकर धर्म परिवर्तन किया जाता है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इसको लेकर बवाल मचा हुआ है. इस पर रोक लगाने के लिए राजनीतिक दल भी मुखर हो गए हैं. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हुआ हो. विवादित फिल्मों की लिस्ट लंबी है.

पठान

‘पठान’ फिल्म का इक गाना था ‘बेशर्म रंग’ जिसमें शाहरुख खान की हरी शर्ट और दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी के रंग को विवादित बताया गया था. कई राजनीतिक दलों ने इसे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया और इसमें बदलाव की मांग की जाने लगी.

द कश्मीर फाइल्स

‘द कश्मीर फाइल्स’ की कहानी विवेक अग्निहोत्री ने लिखी है और उन्होंने इसका निर्देशन भी किया है. फिल्म की कहानी कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित है. मुस्लिम समुदाय ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की. यह फिल्म कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी है, जिस पर जमकर विवाद हुआ था.

पद्मावत

‘पद्मावत’ का पूरा विवाद रानी पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी की घटनाओं को लेकर था. राजस्थान की करणी सेना समेत कुछ संगठनों ने आरोप लगाया था कि संजय लीला भंसाली ने फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती के प्रेम संबंधों को दिखाकर राजपूत समुदाय का अपमान किया है. करणी सेना ने फिल्म की शूटिंग के दौरान भी भंसाली पर हमला बोला था. जब ट्रेलर सामने आया तो करणी सेना ने इसका विरोध किया और जगह-जगह तोड़फोड़ की. इतना ही नहीं करणी सेना के साथ-साथ नेताओं ने भी इस फिल्म पर राजनीतिक रोटी सेंकी.

ये भी पढ़ें- PS 2 Box Office Collection: ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, 5 दिन में फिल्म ने की इतने की कमाई

उड़ता पंजाब

ड्रग्स के मुद्दे पर बनी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ पर पहली आपत्ति इसके नाम को लेकर थी, जिसमें पंजाब शब्द जोड़ा गया था. सेंसर बोर्ड ने फिल्म की रिलीज पर यह कहते हुए रोक लगा दी थी कि यह फिल्म पंजाब की छवि को खराब कर सकती है. फिल्म से पंजाब, राजनीति और चुनाव को हटाने के लिए कहा गया था. फिल्म को लेकर पंजाब में काफी राजनीति हुई थी.

आश्रम

प्रकाश झा की वेब सीरीज ‘आश्रम’ के तीसरे सीजन पर करणी सेना और बजरंग दल ने कहा कि इसमें हिंदू धर्म को गलत तरीके से पेश किया गया है, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने भोपाल में इसके सेट पर तोड़फोड़ की और प्रकाश झा पर स्याही लगा दी. भी फेंका गया.

Dimple Yadav

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

45 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

2 hours ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago