देश

G-20 बैठक के लिए कश्मीर घाटी में तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप, सुरक्षा में तैनात होंगे NSG कमांडो

G-20 Meeting: जम्मू कश्मीर में होने वाली जी-20 बैठक के लिए तैयारियां की जा रही है. 23 मई को यह बैठक होगी, इसके लिए 22 मई को जी-20 के सभी प्रतिनिधि श्रीनगर पहुंचेंगे. इस बैठक स्थल की सुरक्षा के लिए समुद्री और एनएसजी (NSG) कमांडो तैनात किए जाएंगे. इसके अलावा श्रीनगर में प्रमुख सड़कों के साथ मुख्य जंक्शनों पर गश्त दल तैनात किए जाएंगे, साथ ही एंटी ड्रोन तकनीक भी लगाई जाएगी.

सूत्रों ने डेक्कन हेराल्ड अखबार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने घाटी में जी-20 प्रतिनिधियों के लिए सुरक्षा और अन्य व्यवस्था करने के लिए एक केंद्रीय टीम के साथ विस्तृत चर्चा की, जहां बैठक होनी है. पुलिस की एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है. इसमें कहा गया है कि यहां सुरक्षा समीक्षा बैठक में, कश्मीर क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने जलाशयों के आसपास मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए समुद्री कमांडो तैनात किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया है.

चीन को छोड़कर सभी देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि चीन को छोड़कर जी20 के लगभग सभी देशों के प्रतिनिधि 23 मई को श्रीनगर में पर्यटन के कार्यकारी समूह की बैठक में भाग लेने वाले हैं. जी20 के प्रतिनिधि 22 मई को श्रीनगर पहुंचेंगे और समूह की बैठक 23 मई को होगी. प्रतिनिधियों को 24 मई को डल झील सहित श्रीनगर में अन्य स्थलों की यात्रा के लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों पर ले जाया जाएगा, जहां वे शिकारा की सवारी के अलावा अन्य कुछ महत्वपूर्ण स्थानों के बाद उत्तरी कश्मीर के स्की-रिसॉर्ट गुलमर्ग की यात्रा करेंगे. अखबार ने बताया कि वे 25 मई को नई दिल्ली लौटेंगे.

यह भी पढ़ें- ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड की प्रशंसा के लिए पीएम मोदी ने बिल गेट्स का इस तरह जताया आभार

तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने राइजिंग कश्मीर को बताया कि श्रीनगर में जी20 बैठक से पहले सुरक्षा के इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए निगरानी रखने के लिए हाई-एंड ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा.

भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में श्रीनगर में होने वाली जी -20 बैठक की सुरक्षा स्थिति और तैयारियों की समीक्षा की थी. उन्होंने सभी एजेंसियों से आयोजन की सफलता के लिए समन्वित तरीके से काम करने का आग्रह किया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

25 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

2 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

3 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

3 hours ago