मनोरंजन

Twinkle Khanna Birthday: ट्विंकल के बर्थडे को अक्षय कुमार ने कुछ इस तरह किया सेलिब्रेट, सामने आई खास तस्वीरें…

Twinkle Khanna Birthday :  बॉलीवुड की एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) आज 48 साल की हो गई हैं. वहीं इस जन्मदिन के मौके पर ट्विंकल खन्ना के पति अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने  उन्हें कुछ खास अंदाज में विश किया है. वहीं एक्ट्रेस ने बर्थडे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है.

बता दें कि ट्विंकल खन्ना अपने जन्मदिन परअक्षय कुमार और कुछ स्पेशल लोगों के साथ नजर आ रहीं हैं.

ये भी पढ़ें– नए साल का धमाकेदार आगाज करने के लिए तैयार हैं Ritesh Pandey, देखें सुपरहिट सॉन्ग…

दरअसल इस तस्वीर में ट्विंकल खन्ना अपने पति अक्षय कुमार के साथ रोमांटिक मूड में दिख रहीं है.

बर्थडे पर ट्विंकल खन्ना ने अपने पिता को किया याद

ट्विंकल खन्ना और उनके पिता  एक्टर राजेश खन्ना का बर्थडे भी 29 दिसंबर के दिन ही होता है, जिस वजह से एक्ट्रेस के लिए यह दिन और भी ज्यादा स्पेशल बन जाता है. वहीं ट्विंकल ने अपने पिता की याद में कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जो उनके बचपन की तस्वीर थी.

ट्विंकल खन्ना का अक्षय कुमार ने उड़ाया मजाक

दरअसल, बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी ट्विंकल के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. यह क्लिप इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. इस क्लिप में ट्विंकल खन्ना वनपीस ड्रेस पहने हुए खुशी से डांस करती और गाती नजर आ रही हैं. अक्षय कुमार ने इस क्लिप को पोस्ट करते हुए लिखा, ‘तुम भले ही मेरा लाइव परफॉर्मेंस मिस करके खुश हो सकती हो. लेकिन मुझे इस बात की खुशी है कि मैं तुम्हारा ये पागलपन हर रोज देखता हूं.’ अक्षय कुमार ने लास्ट में ट्विंकल का मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘जितना मैं तुमसे प्यार करता हूं, मुझे सच में लगता है कि तुम्हें गाना बंद कर देना चाहिए और हैप्पी बर्थडे टीना.

ये भी पढ़ें- Samantha Ruth Prabhu का क्या है न्यू ईयर रेजोल्यूशन प्लान? एक्ट्रेस ने दिया हिंट…

बता दें कि एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया है. लेकिन कुछ कारण बस उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया.

ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर हमेशा काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ वीडियोज पोस्ट करतीं रहतीं हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

3 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

4 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

4 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

5 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

5 hours ago