होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
ट्विंकल खन्ना अपनी बेटी के साथ (फोटो)
Twinkle Khanna: बॉलीवुड सितारे हमेशा ही अपनी लग्जरी गाड़ियों पर ही नजर आते हैं. लेकिन इस बार नजारा कुछ और ही था. अक्षय कुमार की वाइफ ट्विंकल खन्ना भी अपनी बेटी के साथ ऑटो रिक्शा में नजर आईं. इस नजारे को देख लोग हैरान रह गये.
दरअसल ट्विंकल खन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ नजर आ रहा कि ट्विंकल अपनी लिटिल प्रिंसेस के साथ ऑटो रिक्शा में ट्रैवल करती दिख रही हैं. उनकी बेटी के हाथ में कुछ शॉपिंग बैग्स भी हैं.
ट्विंकल खन्ना और उनकी लाडली बेटी को ऑटो रिक्शा में देखकर लोगों ने उनकी तस्वारें कैमरों में कैद कर लिया. क्योंकि ये पल हर किसी के लिए बेहद खास था, ऐसा शायद पहली बार देखने को मिला होगा जब बॉलीवुड के एक्शन किंग अक्षय कुमार की डार्लिंग वाइफ और बेटी ने अपनी लग्जरी गाड़ियों को छोड़कर ऑटो रिक्शा की सवारी कर रहीं हों.
बता दें कि ट्विंकल खन्ना ऑटो में बैठकर रिक्शा वाले से कहती हैं- चलो भइया. मां-बेटी फिर एक दूसरे से कुछ बात करके हंसती हैं. दोनों एक दूसरे की कंपनी और रिक्शा राइड को काफी एन्जॉय करती हुई भी नजर आ रही हैं.
इस वीडियो को देखकर फैंस अपना अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. किसी को ट्विंकल का ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है, तो कोई इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहा है. कुछ लोग उन्हें ऑटो में देखकर मजे भी ले रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक बता दें कि ट्विंकल खन्ना ने साल 2001 में एक्टिंग को क्विट कर दिया था. इसके बाद उन्होंने साल 2015 में राइटिंग की दुनिया में कदम रखा और किताबें भी लिखनी शुरू कर दीं. अगर अक्षय कुमार की बात करें तो वो हाल ही में राम सेतु फिल्म में दिखाई दिए. अक्षय अब जल्द ही फिल्म सेल्फी में नजर आने वाले है.
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…