मनोरंजन

उर्फी जावेद ने किया कमाल, पेरिस फैशन वीक का आउटफिट पहनने वाली पहली इंडियन सेलेब बनीं उर्फी

Urfi Javed New Look: अपनी अनोखी ड्रेसिंग से फैशन की दुनिया में तहलका मचाने वाली उर्फी जावेद तमाम ट्रोलिंग के बाद आखिरकार उस मुकाम पर पहुंच ही गईं, जिसका उन्होंने सपना देखा था. उर्फी हमेशा से ग्लैमर की दुनिया में आना चाहती थी. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्होंने फैशन में हाथ आजमाया. इस वजह से वह ट्रोल हो गईं, लेकिन आखिरकार वह अब बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर रही हैं.

उर्फी इस मामले में पहली भारतीय सेलिब्रिटी बनीं

हाल ही में उर्फी जावेद ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया और अब वह एक मशहूर फैशन डिजाइनर के आउटफिट में नजर आईं. हाल ही में उर्फी जावेद ब्लू ओवल शेप टॉप पहने नजर आईं, जिसे उन्होंने शॉर्ट्स के साथ पेयर किया. उनकी यह ड्रेस मशहूर फैशन डिजाइनर राहुल मिश्रा के कलेक्शन से है.  एक रिपोर्ट के मुताबिक, पेरिस फैशन वीक में इस ड्रेस को पहनने वाली उर्फी जावेद पहली भारतीय सेलिब्रिटी हैं.

ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार की फिल्म ‘सेल्फी’ ने लोगों को निराश किया,बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने किया बस इतना बिजनेस

उर्फी जावेद का लेटेस्ट फोटोशूट

उर्फी जावेद ने इससे पहले डर्टी मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया था. अलग-अलग लुक में फोटोशूट करवाकर उन्होंने खूब लाइमलाइट बटोरी. वह बोल्ड अंदाज में भी नजर आईं. अनोखे मेकअप के साथ-साथ उनके गुलाबी बाल भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहे. उर्फी जावेद का ये फोटोशूट काफी चर्चा में रहा था. इससे पहले एक्ट्रेस ने भारत के टॉप फैशन डिजाइनर अबू जानी-संदीप खोसला के लिए साड़ी फोटोशूट कराया था.  गोल्डन साड़ी में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

बड़े-बड़े सेलेब्स उर्फी की तारीफ करते हैं

उर्फी जावेद इन दिनों बड़े-बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर रही हैं. ट्रोलिंग के साथ-साथ उर्फी को बॉलीवुड सेलेब्स से भी तारीफें मिली हैं.  करण जौहर से लेकर मसाबा गुप्ता तक कई सेलेब्स उर्फी जावेद के फैशन और उनके कॉन्फिडेंस की तारीफ कर चुके हैं. यहां तक ​​कि उर्फी को पाकिस्तान से लेकर हॉलीवुड सेलेब्स तक तारीफें बटोर चुकी हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

3 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

3 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

4 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

4 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

4 hours ago