Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बोल्ड अंदाज में नजर आईं Urfi Javed, पहनी एक डोरी पर टिकी ड्रेस, ‘हिम्मत’ की तारीफ करने लगे लोग

Urfi Javed की नई ड्रेस पर फिर से चर्चाएं शुरू हो गई हैं. इस बार उनकी बोल्डनेस के साथ- साथ कॉन्फिडेंस को देखकर भी लोग हैरान हैं.

Urfi Javed:

उर्फी जावेद (फोटो)

Urfi Javed: उर्फी जावेद आए दिन अपने बोल्ड लुक और ड्रेसेस को लेकर चर्चा में रहती हैं. उनका ये लुक कई बार उनके लिए मुसीबत बन जाता है. वहीं, एक बार फिर उर्फी जावेद अपनी ऐसी ही ड्रेस की वजह से सुर्खियों में छाईं हैं. उन्होंने हाल ही में एक ऐसी ड्रेस पहनी है, जो रिवीलिंग तो है लेकिन इसकी फिटिंग ऐसी है कि इसी वजह से एक्ट्रेस को सबके सामने शर्मिंदा होना पड़ा है. हालांकि, इसके बाद भी उर्फी ने अपना कॉन्फिडेंस नहीं खोया, जिसकी वजह से उन्हें जमकर तारीफें मिल रही हैं.

काफी टाइट दिख रही है उर्फी की ड्रेस

उर्फी जावेद का ये नया लुक सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है. इस बार उर्फी ऐसी गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी हुई हैं कि उनका किसी भी काम को करना मुश्किल हो रहा है. इस बार उर्फी गोल्डन कलर की शिमरी स्कर्ट के साथ फ्रंट साइड पर ट्यूब स्टाइल लुक देते हुए किसी तरह के गोल्डन कलर के कपड़े को बस तन पर लपेटा हुआ है. एक नजर में आपको ये गाउन तो कभी आपको स्कर्ट के साथ रिवीलिंग टॉप लगेगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

ये ड्रेस इतनी ज्यादा टाइट है कि उसमें उर्फी का चलना फिरना उठना बैठना भी मुश्किल हो रहा है. इस ड्रेस को पहनकर उर्फी जैसे ही कैमरे के सामने आईं तो दौड़ लगाने लगीं. उर्फी को देखते हुए पैपराजी ने कहा कि आप पेंग्विन की तरह चल रही हैं.

ये भी पढ़ें-क्या ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड ब्रेक कर पाएगी ‘पठान’, 23 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है फिल्म

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

गोद में उठाकर चढ़ाया गया वैनिटी वैन में

इस दौरान उर्फी ने रुककर पैपराजी को पोज दिए और फिर वैनिटी वैन में चढ़ने की कोशिश की. लेकिन खुद से चढ़ नहीं पाई. ऐसे में  स्टॉफ मेंबर्स ने उन्हें गोद में उठाकर जैसे तैसे वैनिटी वैन में चढ़ाया. खास बात है कि उर्फी की ना केवल ड्रेस बल्कि उसके साथ उन्होंने जो हाई हील्स पहने थे वो दोनों ही उन्हें काफी दिक्कत दे रहे थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital