होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
शाहरुख खान से शादी करना चाहती हैं उर्फी जावेद (फोटो)
Urfi Javed: शाहरुख खान की फिल्म पठान ब्लॉकबस्टर हिट हो गई है. इस बीच अपने कपड़ों और बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहनेवाली उर्फी जावेद ने ऐसा बयान दिया जिसे सुनकर गौरी खान को गुस्सा आ जाए. उर्फी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कह रही है कि वो शाहरुख खान से शादी करना चाहती हैं. सोशल मीडिया में उर्फी जावेद का ये वीडियो वायरल हो रहा है.
हाल ही में उर्फी जावेद से फिल्म के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वो फिल्म देखने वाली हैं. इसके बाद बायकॉट ट्रेंड को लेकर सवाल पर उर्फी ने कहा, मेरा बायकॉट कर दो. उर्फी ने शाहरुख खान के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि ‘आई लव यू शाहरुख खान’, मुझे अपनी दूसरी बीवी बना लो. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. यूजर्स मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. इन दिनों शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर देश और दुनिया में चर्चा तेज है. फिल्म में शाहरुख का लुक देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.
उर्फी जावेद और उनके अतरंगी कपड़े हमेशा चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने क्रिएटिविटी की हद पार कर दी. उर्फी ने हाल ही में एक ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी जो बेहज अजीबो-गरीब है. नीचे उर्फी ने फ्लेयर वाली लॉन्ग स्कर्ट पहनी है और ऊपर कोन वाली ब्रा पहनी है, जो ब्लैक कलर की है और उसपर गोल्डन वर्क है लोग इस ड्रेस के लिए उर्फी को ट्रोल कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें-शाहरुख-दीपिका की फिल्म ‘पठान’ की आलोचना कर बुरी फंसीं कंगना, हो रही हैं ट्रोल
उर्फी जावेद टीवी और बॉलीवुड की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस बन गई हैं. उन्हें गूगल पर भी सबसे अधिक सर्च किया जाता है इसकी वजह उनका ड्रेसिंग सेंस है. जिस चीज की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता, उर्फी वह कर जाती हैं. उन्होंने प्लास्टिक, कूड़ा फेंकने वाला बैग, कैसेट की रील, जंजीर, सिम, बियर कैन के ढक्कन के अलावा बहुत सी चीजों का इस्तेमाल कर ड्रेस बना डाली है.
बता दें कि उर्फी जावेद के कपड़ों को लेकर आम जनता तो उन्हें ट्रोल करती ही है, कई नेता और अभिनेता भी उन्हें घेर चुके हैं. कश्मीरा शाह से लेकर भाजपा नेता तक उन्हें कपड़ों के लिए खरी खोटी सुना चुके हैं. हिंदुस्तानी भाव ने भी उर्फी को तरीके के कपड़े पहनने की सलाह दी थी, हाल ही में भाजपा नेता चित्रा वाघ ने उर्फी के खिलाफ सड़क पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी.
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में तकनीकी खराबी…