Designer Vikram Phadnis Father Dies: बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिज़ाइनर और फिल्ममेकर विक्रम फडनीस के पिता का हाल ही में निधन हो गया. उनके सम्मान में रविवार 17 अगस्त को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे शामिल हुए. इस कठिन समय में फिल्मी दुनिया के कई कलाकारों ने वहां पहुंचकर विक्रम फडनीस और उनके परिवार को संवेदना दी.
फैशन डिज़ाइनर और फिल्ममेकर विक्रम फडनीस के पिता के प्रार्थना सभा में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान, गौरी खान, फिल्ममेकर जोया अख्तर, श्वेता बच्चन, एक्ट्रेस हुमा कुरैशी सहित कई जानी-मानी हस्तियां नज़र आईं. अमृता अरोड़ा अपनी मां के साथ पहुंचीं, वहीं श्वेता बच्चन अपने बेटे और अभिनेता अगस्त्य नंदा के साथ दिखीं. सैयामी खेर भी श्रद्धांजलि देने पहुंचीं.
View this post on Instagram
इसके अलावा सुपरस्टार सुनील शेट्टी पत्नी माना शेट्टी के साथ पहुंचे, जबकि बॉबी देओल अपनी पत्नी तान्या देओल के साथ नज़र आए. अभिनेता फरहान अख्तर पत्नी शिबानी दांडेकर के साथ श्रद्धांजलि देने पहुंचे. इस मौके पर दिग्गज एक्शन डायरेक्टर श्याम कौशल भी मौजूद रहे. एक्टर अंगद बेदी और नेहा धूपिया भावुक अंदाज में नज़र आए और विक्रम फडनीस के पिता को श्रद्धांजलि दी.
कौन हैं विक्रम फडनीस?
विक्रम फडनीस पिछले तीन दशकों से फैशन और फिल्म इंडस्ट्री का अहम हिस्सा रहे हैं. उनके करियर में उनके पिता हमेशा उनके लिए बड़ी ताकत बने रहे. फडनीस ने अपने अनोखे विज़न और क्रिएटिविटी के दम पर फैशन की दुनिया में खास पहचान बनाई. उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े सितारों जैसे अमिताभ बच्चन, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर और ऐश्वर्या राय के चीजें डिज़ाइन किए हैं. आपको बता दें उनकी डिज़ाइनिंग में ट्रेडिशनल इंडियन आर्ट और मॉडर्निटी का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है.
फडनीस ने देश-विदेश के नामी फैशन वीक में अपने कलेक्शन पेश किए हैं और हमेशा ही अपने काम के लिए टॉप पर रहे हैं. फैशन के बाद उन्होंने फिल्मों की दुनिया में भी कदम रखा और 2017 में मराठी फिल्म हृदयंतर का निर्देशन किया और आज विक्रम फडनीस फैशन और सिनेमा दोनों ही क्षेत्रों में एक मशहूर नाम है.
Also Follow on Bharat Express on Facebook
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

