मनोरंजन

विराट-अनुष्का ने अपने घर में किया गणपति बप्पा का स्वागत, देखें तस्वीरें

इन दिनों पूरे भारत में गणेश चतुर्थी की धूम है. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बप्पा के रंग में रंगे नजर आए. अनुष्का शर्मा ने बप्पा का त्योहार मनाने की तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए शेयर कीं. अनुष्का शर्मा ने कुल 3 तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने तस्वीरों को कैप्शन देते हुए लिखा ‘हैप्पी गणेश चतुर्थी’.

पहली तस्वीर में आप देश सकते है कि गणपति बप्पा नजर आए. इसके बाद दूसरी तस्वीर में अनुष्का ने पति विराट के साथ पोज दिया. फिर तीसरी तस्वीर में कोहली और पत्नी अनुष्का पूजा करते नजर आए. इस दौरान विराट कोहली सफेद कुर्ते में नजर आए. अनुष्का शर्मा साड़ी में नजर आईं. दोनों का पारंपरिक कुनबा देखते ही बन रहा है.

विराट अच्छी फॉर्म में हैं

विराट कोहली 2023 में अब तक शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उनके बल्ले से अब तक 5 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं. हाल ही में खेले गए एशिया कप में भी उनका बल्ला खूब बोला था. टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली थी.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में आराम मिला

आपको बता दें कि भारतीय टीम को शुक्रवार, 22 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. सीरीज के पहले दो मैचों में उन्हें आराम दिया गया है. वह तीसरे मैच में खेलते नजर आएंगे. तीसरा मैच बुधवार 27 सितंबर को खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी से लेकर राम चरण तक..इन स्टार्स ने ऐसे किया बप्पा का स्वागत

इसके बाद भारत को वनडे वर्ल्ड कप खेलना है, जिसकी शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी. भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी. वर्ल्ड कप में महामुकाबला खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को मुकाबला होना है, जिसमें सभी की निगाहें विराट कोहली पर होंगी क्योंकि उनका बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ जमकर बोलता है.

Dimple Yadav

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

34 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

3 hours ago