Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

शाहरुख खान की ‘जवान’ को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया बड़ा दावा, बोले- किंग खान बॉक्स ऑफिस पर…

जहां पहले सलमान खान ने जवान की जमकर तारीफ की है. तो वहीं अब द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने भी फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विवेक अग्निहोत्री ने शाहरुख खान की जवान के ब्लॉकबस्टर होने का किया दावा

विवेक अग्निहोत्री ने शाहरुख खान की जवान के ब्लॉकबस्टर होने का किया दावा

Vivek Agnihotri On SRK Jawan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में फिल्म का प्रीव्यू सामने आया है. जिसे देखने के बाद एक्टर के फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है. जहां शाहरुख खान की पिछली फिल्म ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. वहीं अब जवान को लेकर भी सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी जुनून देखने को मिल रहा है. जहां पहले सलमान खान ने जवान की जमकर तारीफ की है. तो वहीं अब ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने भी फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. फिल्ममेकर ने फिल्म को लेकर भविष्यवाणी की है कि शाहरुख खान की जवान ब्लॉकबस्टर साबित होगी.

‘जवान’ को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने की भविष्यवाणी

दरअसल, जब एक यूजर ने विवेक अग्निहोत्री को ट्वीट कर कहा, अगर हिम्मत है तो शाहरुख खान से भिड़ो. ‘जवान’ के साथ ‘द वैक्सीन वॉर’ रिलीज करो. सोशल मीडिया यूजर के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा कि हम बॉलीवुड गेम का हिस्सा नहीं है. ये क्लैश आदि जैसे शब्द सिर्फ स्टार और मीडिया के लिए है. मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि शाहरुख खान की जवान ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित होगी. लेकिन इसे देखने के बाद कृपया एक ‘वैक्सीन युद्ध’ में भारत की सबसे बड़ी जीत के बारे में हमारी छोटी सी फिल्म भी देखें जिसके बारे में आप कुछ भी नहीं जानते हैं.

हर फैमिली बच्चों को नहीं दिखाना चाहती एक्शन फिल्में

विवेक ने एक और ट्विटर यूजर को अपने जवाब में बताया, “हम एक विविधतापूर्ण देश हैं. मुझे यकीन है कि यहां हर तरह की ऑडियंस के लिए जगह और दर्शक हैं. हर फैमिली अपने बच्चों को मार धाड़ और एक्शन फिल्मों में नहीं ले जाना चाहती. कुछ लोग बच्चों को ऐसी फ़िल्में दिखाना पसंद करते हैं जो इंस्पायर करें, एजुकेट करें और एनलाइटन करें. जैसे ‘द वैक्सीन वॉर ए ट्रू स्टोरी.”

ये भी पढ़ें:Kidney Care Tips: मॉनसून में किडनी डैमेज कर सकते हैं बैक्टीरिया, बचाव के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

‘द वैक्सीन वार’ भारत में बनी कोरोना वायरस वैक्सीन पर आधारित है

बता दें कि ‘द वैक्सीन वार’ फिल्म महामारी के दौरान भारत में बनी कोरोना वायरस वैक्सीन पर बेस्ड है. ये फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला, पंजाबी, भोजपुरी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, गुजराती और मराठी में रिलीज होगी. फिल्म का निर्माण विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी द्वारा किया गया है. पल्लवी ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ में भी काम किया था.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital