देश

Bihar: 24 घंटों के अंदर पुलिस ने RJD विधायक को छुड़ाया, कल हुआ था अपहरण, जाने बदमाशों ने क्यों किया था किडनैप ?

RJD Leader Kidnapping Case: बिहार के छपरा जिले में किडनैप हुए आरजेडी नेता सुनील कुमार राय (Sunil Kumar Rai) को पुलिस ने बदमाशों के चुंगल से छुड़ा लिया है. बीते दिन मंगलवार को सुनील कुमार का स्कॉर्पियो से आकर बदमाशों ने अपहरण कर लिया था. पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर ही उन्हें छुड़ा लिया है. पुलिस ने मंगलवार देर शाम ही इस मामले की जानकारी दी. आरजेडी विधायक के बरामद होने के बाद पूरी हकीकत सामने आ गई कि बदमाशों ने उन्हें क्यों किडनैप किया था. ?

आरजेडी विधायक की किडनैपिंग का मामला मुफस्सिल थाने में कांड संख्या 205/23 दर्ज किया गया था. पुलिस ने बताया कि सुनील कुमार राय को डोरीगंज थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद किया है. इस घटना में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है और बचे हुए बदमाशों को पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है.

क्यों हुआ था RJD नेता का अपहरण ?

पुलिस ने सुनील कुमार को बदमाशों से छुड़ाया तो ही, इसके साथ ही यह भी बताया कि उनका अपहरण क्यों हुआ था. पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला (Gaurav Mangla) ने बताया कि “इस घटना को जमीनी विवाद को लेकर अंजाम दिया गया था. भूमि विवाद में ही आरजेडी नेता सुनील राय का अपहरण हुआ था. पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है.”

SIT का हुआ था गठन

बता दें कि आरजेडी नेता के किडनैपिंग की खबर सामने आते ही पूरा प्रशासन हरकत में आ गया और यहां तक की इस मामले के लिए SIT का गठन भी कर दिया गया. हालांकि पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही उनको छुड़ा लिया.

यह भी पढ़ें-   “जो मुसलमानों को पीटना चाहते हैं, वो बजरंग दल में शामिल हो जाएं, भारत को 2026 तक हिंदू राष्ट्र बनाया जाएगा”, बोले- BJP विधायक टी राजा

मंगलवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने आरजेडी नेता सुनील कुमार राय का अपहरण कर लिया था.अपहरण की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीव कैमरे में कैद हो गई थी. वीडियो में हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने सुनील राय को घसीटते हुए अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बिठाया और फरार फिर हो गए. पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच शुरू की थी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

1 hour ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago