मनोरंजन

ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है पाकिस्तानी शो ‘मुझे प्यार हुआ था’? भारत में खूब हो रही है चर्चा, जानिए इसकी कहानी

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां कुछ न कुछ ट्रेंड होता रहता है.  इस समय ट्विटर पर पाकिस्तानी सीरीज ‘मुझसे प्यार हुआ था’ की खूब चर्चा हो रही है. क्यों सुर्खियों में है ये शो? ये हम आपको बताएंगे, लेकिन उससे पहले इस शो के बारे में जान लीजिए कि मशहूर एक्ट्रेस हानिया आमिर, वहाज अली और जेवियर नोमान मुख्य भूमिका में हैं. हानिया भारत में बहुत लोकप्रिय हो गई है.  हर कोई उनकी खूबसूरती का दीवाना हो गया है. खासतौर पर तब जब उन्होंने दोस्त की शादी में फिल्म आरआरआर के गाने ‘नातू नातू’ गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी. तो आइए हम आपको सबकुछ बताते हैं.

क्या है इस पाकिस्तानी सीरियल की कहानी?

पाकिस्तानी सीरीज मुझे प्यार हुआ था पिछले साल 12 दिसंबर को एआरवाई डिजिटल पर टेलीकास्ट किया गया था.  इसका निर्देशन बाबर महमूद ने किया है.  इसमें हनिया आमिर ने माहिर, ज़ेवियर नोमन ने अरीब और वहाज अली ने साद की भूमिका निभाई है. इस शो की कहानी लव ट्राएंगल पर आधारित है. माहिर और साद रिश्ते में चचेरे भाई हैं. साद को बचपन से ही माहिर से बेइंतहा प्यार है.  साद की मां ने उसकी शादी बचपन में ही माहिर से तय कर दी थी, लेकिन माहिर साद से कभी प्यार नहीं करता था और माहिर की मां भी इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थी.

ये भी पढ़ें- Uorfi Javed Dooriyan Song: उर्फी जावेद का नया सॉन्ग ‘दूरियां’ हुआ रिलीज, जानें कितने मिले व्यूज

माहिर को बस साद की आदत हो जाती है और टॉम एंड जेरी की तरह दोनों हर समय लड़ते-झगड़ते रहते हैं.  तभी माहिर की जिंदगी में अरीब आता है. उसे पहली नजर में माहिर से प्यार हो जाता है और वह शादी के लिए प्रपोज भी करता है, लेकिन उसकी मां को यह रिश्ता पसंद नहीं है.  इधर, जब साद को यह सब पता चला, वह अपने दिल की बात सुनकर माहिर की खुशी का हिस्सा बन जाता है.  निकाह के दिन, अरीब के साथ कुछ ऐसा होता है कि वह नहीं पहुंच पाता और साद और माहिर शादी करने के लिए मजबूर हो जाते हैं.  माहिर इन सबके लिए साद को जिम्मेदार ठहराता है, वहीं साद ने हमेशा हर कदम पर उसका साथ दिया.

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है #MujhePyaarHuaTha?

इस शो के नए प्रोमो को देखकर ट्विटर पर चर्चा हो रही है. प्रोमो में दिखाया गया है कि माहिर को पता चलता है कि अरीब शादी में इसलिए नहीं पहुंच पाया क्योंकि उस दिन उसके पिता की मौत हो गई थी. वह किसी तरह आता है, लेकिन तब तक उसकी शादी हो चुकी होती है, लेकिन घरवाले उसे इस बारे में कुछ नहीं बताते.  माहिर यह सब सुनकर दंग रह जाता है. वह फिर से साद को कोसने लगती है और अरीब के लिए उसका प्यार फिर से जाग उठता है.  इसे देखने के बाद दर्शक अपना गुस्सा माहिर पर निकाल रहे हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

8 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

10 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

14 minutes ago

‘अब राजनीति नहीं करूंगा’, बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहने वाले हुमायूं कबीर का संन्यास

रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…

23 minutes ago

रांची में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…

24 minutes ago

रेलवे ने निकाला भीड़ का तोड़, दिवाली और छठ से पहले सबको किया खुश

Indian Railway Plan For Crowd Management: दीवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की…

24 minutes ago