मनोरंजन

Yash Birthday: केजीएफ स्टार यश फैंस के साथ नहीं मनाएंगे बर्थडे, खुद बताई वजह

Yash Birthday:  केजीएफ (KGF) फेम एक्टर यश (Yash), 8 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं. यश के फैन्स अपने पसंदीदा एक्टर के जन्मदिन को लेकर काफी एक्साइटिड हैं, हालांकि एक्टर की एक चिट्ठी ने उन्हें थोड़ा निराश कर दिया है. फैन्स अक्सर अपने फेवरेट एक्टर्स के बर्थडे पर काफी एक्साइटिड रहते हैं, वहीं सेलेब्स भी अपने फैन्स के साथ केक कट करते हैं और प्यार लुटाते हैं. लेकिन यश के जन्मदिन पर इस बार ऐसा थोड़ा मुश्किल है. न सिर्फ यश जन्मदिन पर शहर में नहीं रहेंगे बल्कि उन्होंने अपने फैन्स से एक तोहफा भी मांगा है.

कभी भी बर्थडे पर्सन नहीं रहा हूं

दरअसल 37वें जन्मदिन से पहले यश ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया है. इस नोट में यश ने लिखा, ‘पूरे साल और खास तौर पर मेरे जन्मदिन पर आप सभी ने अपना प्यार और स्नेह दिखाना का जो प्रयास किया है, वो मेरे दिल को कृतज्ञता से भर देता है. मैं कभी भी बर्थडे पर्सन नहीं रहा हूं, लेकिन वर्षों से, जिस उत्साह के साथ आप जश्न मनाते हैं. इस दिन पर आपसे व्यक्तिगत रूप से मिलने में सक्षम होने के कारण इसे खास बना दिया है.’

नोट में यश ने आगे लिखा है, ‘मैं कुछ ऐसा हासिल करने की दिशा में काम कर रहा हूं, जिस पर मुझे पूरा विश्वास है, जिसके लिए मैं जुनूनी हूं. आप ही हैं जो मुझे बेहतर सोचने के लिए मोटिवेट करते हैं. जब मैं आपसे अगली बार मिलूंगा, तो मैं वो न्यूज आपके साथ शेयर करना चाहता हूं…इसलिए, इस साल, मैं आप सभी से एक स्पेशल उपहार की मांग करता हूं- आपके धैर्य और समझ का तोहफा’.

ये भी पढ़ें-Bipasha Basu Birthday: बिपाशा बसु के बर्थडे पर करण सिंह ग्रोवर ने शेयर किया रोमांटिक पोस्ट, लिखा- तुम मेरे लिए सब कुछ हो

आपका इंतजार लायक होगा

नोट के आखिर में यश ने लिखा, ‘हर ख्वाहिश, हर फैन का प्यार मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मैं आपसे वादा करता हूं, मैं इसे इंतजार के लायक बना दूंगा’. बता दें कि अपने नोट में यश ने ये भी बताया कि वे इस साल अपने जन्मदिन पर शहर में नहीं रहेंगे. यश ने कहा है कि इस ही वजह से वह अपने फैंस से मुलाकात भी नहीं कर पाएंगे. याद दिला दें कि प्रशांत नील द्वारा निर्देशित कन्नड़ एक्शन फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर वन’ प्रदर्शित होने के बाद यश को राष्ट्रीय स्तर पर  पहचान मिली. अप्रैल 2022 में आई ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ को देश भर में जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली. यह फिल्म साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में एक रही.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

5 minutes ago

रामपुर जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल गाजियाबाद कोर्ट में होगी पेशी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…

13 minutes ago

बिहार में BJP की बढ़ी ताकत, दो निर्दलीय MLC ने थामा कमल का दामन

BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…

28 minutes ago

AI का सहारा लेकर भर्ती बढ़ाने की कोशिश में जैश, मसूद अजहर के नाम पर बनाया जा रहा नया प्रोपेगेंडा

Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…

42 minutes ago

‘न घर, न बाहर, न थाना’, आखिर कहां सुरक्षित हैं महिलाएं? न्याय मांगने गई पीड़िता से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…

1 hour ago