मनोरंजन

Yo Yo Honey Singh पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, रैपर पर लगे मारपीट-किडनैपिंग जैसे कई गंभीर आरोप!

Yo Yo Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह चर्चा का विषय बने हुए है. हनी सिंह इन दिनों अपने लेटेस्ट म्यूजिक एल्बम 3.0 को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच अब यो यो हनी सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि विवेक रमन नाम के शख्स ने यो यो हनी सिंह के खिलाफ मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और मारपीट जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं.

हनी सिंह पर लगे हैं ये गंभीर आरोप

मशहूर इवेंट कंपनी के मालिक विवेक रवि रमन ने यो यो हनी सिंह के खिलाफ पुलिस स्टेशन में किडनैपिंग, बंधक बनाकर रखने और मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है. आपको बता दें कि विवेक रमन नाम के शख्स ने मुंबई के बीकेसी में यो यो हनी सिंह का फेस्टिविना कार्यक्रम आयोजित किया था. 15 अप्रैल को था कार्यक्रम पैसे के लेन-देन में गड़बड़ी के कारण विवेक ने कार्यक्रम रद्द करने का फैसला किया.

इससे नाराज होकर हनी सिंह और उसके साथियों ने विवेक का अपहरण कर लिया और उसे मुंबई के सहार स्थित एक होटल में बंदी बनाकर रखा, जहां उसकी पिटाई की गई. विवेक ने अपनी शिकायत में सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह और उनके सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है. ऐसे में इस खबर के साथ-साथ हनी सिंह का नाम भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

ये भी पढ़ें- Mamta Kulkarni Birthday: टॉपलेस फोटोशूट से लेकर साध्वी बनने तक ममता कुलकर्णी का सफर, जानें क्यों छोड़ा फिल्मी दुनिया का ग्लैमर

अभी हनी सिंह का रिएक्शन आना बाकी है

इस समय मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह अपने एल्बम 3.0 को लेकर सुर्खियों में हैं. लेकिन रवि रमन द्वारा हनी सिंह पर लगाए गए इन गंभीर आरोपों के बाद अब हर कोई रैपर की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है. अगर इस बात में रत्ती भर भी सच्चाई है तो लंबे समय बाद वापसी कर रहे यो यो हनी सिंह विवादों में घिरते नजर आ सकते हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

2 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

2 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

2 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

3 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

3 hours ago