Bharat Express DD Free Dish

जावेद अख्तर ने नीतीश कुमार के हिजाब विवाद में किया समर्थन? जानें वायरल वीडियो का सच

मशहूर गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो से दावा किया जा रहा है कि वो नीतीश कुमार हिजाब वाले मामले में उनका समर्थन कर रहे हैं.

Javed Akhtar in Nitish Kumar hijab controversy

सोशल मीडिया पर हर रोज कोई न कोई नई वीडियो वायरल होती ही रहती है. इस बीच मशहूर गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो से दावा किया जा रहा है कि वो नीतीश कुमार हिजाब वाले मामले में उनका समर्थन कर रहे हैं. लेकिन क्या सच में उन्होंने कोई ऐसा बयान दिया है या नहीं. आइए जानते है पूरी सच्चाई.

क्या है वायरल दावा?

दरअसल, एक फेसबुक यूजर ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि नीतीश कुमार ने जो किया सही किया, चेहरा ढकने की क्या ज़रूरत: जावेद अख्तर (गीतकार और पटकथा लेखक).

इसी वीडियो से दावा किया जा रहा है कि जावेद अख्तर ने इससे नीतीश कुमार का समर्थन किया है. जो अब काफी तेजी से इसी दावे के साथ वायरल हो रहा है.

जांच में सच आया सामने

वायरल दावे की पुष्टि के लिए हमारी भारत एक्सप्रेस की फैक्ट चेक टीम ने पहले वीडियो को गौर से सुना जिसमें एक महिला उनसे सवाल करती है. वो कहती है कि खुद को ढकना कैसे एक महिला को कमजोर बनाता है?. महिला के सवाल का जवाब देते हुए जावेद कहते है कि अपने चेहरे से शर्म क्यों करनी चाहिए?. बहुत रिवीलिंग कपड़े चाहे वो मर्द पहने, चाहे औरत पहने, वो सभ्य नहीं लगते. अगर कोई मर्द शॉर्ट और स्लीवलेस टीशर्ट पहनकर ऑफिस या कॉलेज चला जाए, तो अच्छा थोड़ी लगता है. दोनों को सभ्य कपड़े पहनने चाहिए, लेकिन उसे अपना चेहरा क्यों छुपाना चाहिए?.

वीडियो में महिला से भी सवाल करते हुए कहते है कि एक महिला के चेहरे में ऐसा क्या है, जो आपत्तिजनक है? क्यों ये वजह क्या है? ये एक दबाव है.

उन्होंने आगे कहा कि महिलाएं अक्सर यह करती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि दूसरों की नजर में ऐसा करना सही माना जाएगा. अगर आप उसे छोड़ देंगे, तो कोई भी इंसान अपना चेहरा कवर क्यों करेगा, उसे अपने चेहरे से नफरत है क्या?.

जावेद ने कब दिया बयान?

अब जांच को आगे बढ़ाते हुए टीम ने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल लेंस की मदद से सर्च किया. सर्च में हमें यूट्यूब पर अपलोडेड एक वीडियो मिलता है, जिसे 29 नवंबर 2025 को अपलोड किया गया था. ये वीडियो किसी कार्यक्रम का था, जिसमें 45 सेकेंड पर महिला जावेद से सवाल करती है. इससे पता चलता है कि ये वीडियो विवाद से पहले का है, जब विवाद शुरू भी नहीं हुआ था.

इसी क्रम में एक बार फिर हमने नीतीश कुमार के हिजाब विवाद से जोड़कर जावेद अख्तर के बयान के बारे में सर्च किया. इसमें हमें 18 दिसंबर को पोस्ट की गई जावेद की ट्वीट मिलती है. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि वे पारंपरिक पर्दा या हिजाब के खिलाफ हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे नीतीश कुमार के व्यवहार का समर्थन करते हैं. इसके साथ ही, उन्होंने ये भी कहा कि नीतीश कुमार को माफी मांगनी चाहिए.

इससे ये साफ हो जाता  है कि जावेद अख्तर का ये वीडियो जिसे नीतीश के हिजाब विवाद से जोड़ा जा रहा है, वो विवाद से पहले का है. इसे केवल लोगों में भ्रम पैदा करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि जावेद ने कभी भी हिजाब को लेकर कुछ कहा ही नहीं.

ये भी पढ़ें: अरावली आंदोलन के नाम पर वायरल हुआ ‘भीड़’ का वीडियो! क्या वाकई सड़कों पर उतरे लाखों लोग?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read