Urdu Conclave 2026

क्या वाकई में बुर्ज खलीफा पर गिरा मिसाइल? जानें वायरल हो रहे वीडियो की पूरी सच्चाई

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो से दावा किया जा रहा है कि बुर्ज खलीफा पर मिसाइल हमला किया गया है. लेकिन क्या वाकई में ये सच. आइए जानते है वायरल हो रहे इस वीडियो का पूरा सच.

Burj Khalifa Viral Video

Burj Khalifa Viral Video: इन दिनों एक वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैला हुआ है. वीडियो में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत ‘बुर्ज खलीफा’ धूं-धूं कर जलती हुई दिखाई दे रही है, जिससे दावा किया जा रहा है कि ये ईरान-इजरायल/अमेरिका जंग के बीच हुए मिसाइल हमले का नतीजा है. इस वीडियो को देखकर लोग न केवल चौंक गए हैं, बल्कि डरे हुए भी हैं. लेकिन क्या यह वीडियो सच में असली है? आइए जानते हैं.

क्या है वायरल?

दरअसल, 2 मार्च को सोशल मीडिया के एक यूजर ने वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि बुर्ज खलीफा पर मिसाइल से हुआ हमला.

Burj Khalifa Viral Video

वहीं वीडियो में भी ऐसा ही देखा जा सकता है, जिसके बाद ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया.

क्या है वायरल वीडियो का सच?

दावे की गंभीरता को देखते हुए हमारी भारत एक्सप्रेस की फैक्ट चेक टीम ने इसकी जांच शुरू की. जांच में सबसे पहले हमने संबंधित कीवर्ड्स को सर्च किया  लेकिन हमें कोई भी विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं मिली जिससे इसकी पुष्टि हो सके.

कोई संबंधित खबर न मिलने पर हमारा सबसे पहला शक वीडियो के एआई द्वारा बनाए जाने पर गया. इसी क्रम में हमने वीडियो को कई एआई डिटेक्शन टूल की मदद से जांचा. जांच में वीडियो के एआई द्वारा निर्मित होने की संभावना जताई.

कई अलग-अलग एआई डिटेक्शन टूल  से जांचने पर वीडियो सभी ने लगभग 99 प्रतिशत तक एआई जेनरेटेड होने का दावा किया. वहीं एक टूल ने वायरल वीडियो को किसी कंप्यूटर प्रोग्राम की उपज बताया.

इसी क्रम में विशेषज्ञ से बात करने पर उन्होंने भी यही दावा किया कि ये एआई निर्मित है. उन्होंने बताया कि अगर आप ध्यान से देखें, तो वीडियो में लोग बिल्डिंग से दूर भागने के बजाय उसकी ओर जा रहे हैं, जो कि किसी भी सामान्य स्थिति में असंभव है. साथ ही, भीड़ का चलना बेहद अजीब और ‘रोबोटिक’ लग रहा है.

क्या है जमीनी हकीकत?

बता दें कि ये बात सच है कि ईरान ने दुबई के कई हिस्सों पर ड्रोन से हमले किए हैं. लेकिन आधिकारिक रिपोर्ट्स के अनुसार किसी भी रिपोर्ट में  ‘बुर्ज खलीफा’ पर हमले का जिक्र नहीं है.

इस जांच से ये साफ है कि वायरल हो रहा ये वीडियो असली नहीं है और इसे केवल भ्रामक रूप से फैलाया जा रहा है. इसलिए ऐसी किसी भी जानकारी जो तनाव बढ़ा सकती हो बिना पुष्टि के कहीं भी शेयर करने से बचें.

ये भी पढ़ें: इस्राइल-ईरान युद्ध का बताकर वायरल किया जा रहा 9 साल पुराना वीडियो, जानें क्या है सच

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read