Bharat Express DD Free Dish

Fact Check: अहमदाबाद प्लेन हादसे के नाम पर वायरल हो रहा वीडियो असल में लेबनान का है

Fact Check: भारत एक्सप्रेस की फैक्ट चेक टीम ने इस वीडियो की जांच की और पाया कि यह वीडियो भारत का नहीं, बल्कि लेबनान का है. वायरल हो रहे इस फुटेज में दरअसल शेख राघेब हर्ब यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल पर हुए हमले को दिखाया गया है. यह वीडियो फरवरी 2025 से इंटरनेट पर मौजूद है.

Ahmedabad plane crash

Ahmedabad plane crash

Fact Check: हाल ही में अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे के बाद सोशल मीडिया पर कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन्हीं में से एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है जिसमें एक इमारत पर जोरदार धमाके होते दिखाई दे रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह सीसीटीवी फुटेज उस वक्त का है जब विमान एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरा.

सच्चाई क्या है?

भारत एक्सप्रेस की फैक्ट चेक टीम ने इस वीडियो की जांच की और पाया कि यह वीडियो भारत का नहीं, बल्कि लेबनान का है. वायरल हो रहे इस फुटेज में दरअसल शेख राघेब हर्ब यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल पर हुए हमले को दिखाया गया है. यह वीडियो फरवरी 2025 से इंटरनेट पर मौजूद है.

जब इस वीडियो के स्क्रीनशॉट्स को रिवर्स इमेज सर्च किया गया तो इसका पूरा वर्जन मिला, जिसे खुद शेख राघेब हर्ब हॉस्पिटल ने 5 फरवरी, 2025 को अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट किया था. वायरल वीडियो में अस्पताल का लोगो भी दिखाई देता है, जिससे यह साफ हो जाता है कि वीडियो वहीं का है.

क्या है इस वीडियो की असल कहानी?

इस वीडियो को कई फिलिस्तीनी न्यूज चैनलों ने भी शेयर किया है, जिनमें कुद्स न्यूज़ नेटवर्क और अल-जरमाक न्यूज़ शामिल हैं. उन्होंने पुष्टि की कि ये फुटेज लेबनान के टूल शहर की है, जहां इजरायली हवाई हमलों में यह अस्पताल क्षतिग्रस्त हुआ था.

ये भी पढ़ें- Fact Check: क्या अमेरिका ने PAK आर्मी चीफ आसिम मुनीर को बुलाया? व्हाइट हाउस ने बताई सच्चाई

 2024 में कई मीडिया रिपोर्ट्स ने दर्ज की है ये खबर

13 अक्टूबर 2024 को भी इसी इलाके में एक आवासीय इमारत पर हमला हुआ था.
5 नवंबर 2024 को LBCI लेबनान ने रिपोर्ट किया कि टूल शहर में इजरायली हवाई हमले में इस अस्पताल के आसपास भारी नुकसान हुआ.

फर्जी है दावा

वायरल हो रहा वीडियो अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया विमान दुर्घटना से कोई संबंध नहीं रखता. यह वीडियो लेबनान में हुए एक हमले का है, जिसे गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर कोई भी जानकारी शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read