सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि नेपाल में पीएम नरेंद्र मोदी के पोस्टर के साथ एक रैली निकाली गई है.
यह वीडियो तब वायरल हुआ जब नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शन की वजह से हालात बिगड़ रहे हैं. आपको बता दें की इस वीडियो में पीएम मोदी की तस्वीर वाला पोस्टर लिए कई लोग एक रैली निकालते दिख रहे हैं. जिसमें लोगों के हाथों में भारत का तिरंगा और ढोल हैं.
कहा से हुई शुरुआत?
देखो चमचों मोदी नेपाल में भी छाया हुआ है‚ तुम लोग डूब कर मर क्यों नहीं जाते आहुल गांडी को साथ में लेकर के। pic.twitter.com/6Xs0L9wiTN
— Kajal Kushwaha (@_KajalKushwaha) September 10, 2025
असल में इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के एक यूजर ने शेयर किया जिसमें उसने लिखा, ‘मोदी जी का जादू नेपाल में भी छाया हुआ है, चमचों आंखें बंद कर लो.’ वहीं X पर भी एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘देखो चमचों मोदी नेपाल में भी छाया हुआ है‚ तुम लोग डूब कर मर क्यों नहीं जाते.”
क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच?
जांच करने पर पता चला की ठीक ऐसा ही वीडियो नेपाल में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन के पहले 29 मई को चंद्रा हांग यकथुंगबा नाम के एक यूजर ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर अपलोड किया था जिसमें उसने कैप्शन में लिखा था, ‘लिंबू जनजाति के लोग प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं’.
इस पोस्ट में चंद्रा ने सिक्किम सरकार के लिंबू सांस्कृतिक दफ्तर के अधिकारी एसपी मांगयुंग को भी टैग किया था.
ऐसे में इस जांच से ये साबित होता है की यह वायरल वीडियो सिक्किम से जुड़ा हुआ है, जहां 29 मई को पीएम मोदी के स्वागत में एक रैली निकाली गई थी. जिससे ये साबित होता है की इसका नेपाल से कोई लेना देना नहीं है और वीडियो के जरिए किया जा रहा दावा गलत और भ्रामक है.
ये भी पढ़ें: Fact Check: पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के सड़ रहे राशन का दावा करने वाला वीडियो गलत, जाने असल कहानी
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


