Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सऊदी अरब में हुए सड़क हादसे में आग का गोला बनी बस की तस्वीर वायरल, लेकिन सच्चाई इससे अलग

सऊदी अरब हादसे से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें टक्कर के बाद आग से ध्वस्त हुई बस नजर आ रही है. लेकिन इस तस्वीर की सच्चाई कुछ और ही है. आइए जानते है वायरल तस्वीर का सच.

सऊदी अरब के मदीना में एक भयानक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में लगभग 43 भारतीयों की जान चली गई. जानकारी के अनुसार, ये बस मक्का से मदिना जा रही थी, जो एक टैंकर से टकराकर आग का गोला बन गई.

अब इस हादसे से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें टक्कर के बाद आग से ध्वस्त हुई बस नजर आ रही है. लेकिन इस तस्वीर की सच्चाई कुछ और ही है. आइए जानते है वायरल तस्वीर का सच.

क्या है वायरल?

दरअसल, सोमवार, 17 नवंबर को सऊदी अरब में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें लगभग 40 से ज्यादा भारतीयों की जान चली गई. ये बस मक्का से मदीना की ओर जा रही थी, तभी इसकी टक्कर फ्यूल टैंकर से हो जाती है, जिसके बाद बस में भीषण आग लग जाती है.

अब इसी हादसे से जोड़कर एक जलती हुई बस की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. खास बात ये है कि न केवल आम यूजर्स बल्कि इस तस्वीर को कई मीडिया वेबसाइट्स भी असली फोटो मानकर शेयर कर रहे है.

क्या है तस्वीर का सच?

तस्वीर वायरल होने पर हमारी भारत एक्सप्रेस की फैक्ट चेक टीम ने इस तस्वीर की पुष्टि करने के लिए जांच शुरू की. सबसे पहले हमारी टीम ने रिवर्स इमेज सर्च किया, जिसमें हमें कई सारी न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट्स मिली, जिसमें इस तस्वीर को सऊदी अरब के हादसे से जोड़कर इस्तेमाल किया गया है.

हालांकि टीम को किसी भी रिपोर्ट में इसके सोर्स की जानकारी नहीं मिली. वहीं एक रिपोर्ट में इसे प्रतीकात्मक तस्वीर बता कर इस्तेमाल किया गया है.

इसके बाद हमने तस्वीर के एआई क्रिएटेड होने के संदेह से एक बार सिंथआईडी टूल का इस्तेमाल कर एनालिसिस किया. रिजल्ट में इसके एआई द्वारा मैनिपुलेट करने की संभावना आई. इसके बाद हमने डीपफेक-ओ-मीटर की मदद ली जिसमें इस बात की पुष्टि हुई कि इस तस्वीर को एआई द्वारा छेड़ा गया है.

साथ ही वेराएआई डिटेक्टर ने भी इस इमेज में एआई मैनिपुलेशन की संभावना की पुष्टि की है.

ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव में मतदाताओं से अधिक वोटिंग, 7.42 करोड़ मतदाता, पर मतदान 7.5 करोड़, जानें सच

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital