Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Fact Check: ‘भारतीय सीमा में घुसे चीनी सैनिक’… जानिए वायरल वीडियो का असली सच

PIB Fact Check: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वह वीडियो फर्जी निकला, जिसमें चीनी सैनिकों के भारतीय सीमा में घुसने का दावा किया जा रहा था. PIB Fact Check ने खुलासा किया है कि यह असल में मणिपुर का एक पुराना वीडियो है, जिसका चीनी घुसपैठ से कोई लेना-देना नहीं है…

Fact check

PIB Fact Check: सोशल मीडिया पर एक बार फिर भ्रामक और सनसनीखेज खबरें फैलाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गई है. हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि चीनी सेना भारतीय सीमा के अंदर घुसपैठ कर तांडव मचा रही है. हालांकि, भारत सरकार की आधिकारिक तथ्य-जांच एजेंसी PIB Fact Check ने इस दावे की पोल खोलते हुए इसे पूरी तरह फर्जी (Fake) करार दिया है.

सोशल मीडिया पर चीनी सैनिकों की भारतीय सीमा में घुसपैठ के दावे से वायरल हो रहा वीडियो पूरी तरह से फर्जी है. PIB Fact Check ने स्पष्ट किया है कि यह मणिपुर का एक पुराना वीडियो है जिसे गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे ऐसी फर्जी खबरों और अफवाहों को फॉरवर्ड करने से बचें.

क्या हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (X/ट्विटर आदि) पर कई यूज़र्स एक वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिसके ऊपर “Chinese troops cross the Indian border” लिखा हुआ है. इस वीडियो को शेयर करते हुए यह झूठी अफवाह फैलाई जा रही थी कि चीनी सैनिक भारतीय क्षेत्र में घुस आए हैं और गंभीर हालात पैदा हो गए हैं.

घटना का असली सच

जैसे ही यह फर्जी दावा वायरल हुआ, PIB Fact Check ने इसका संज्ञान लिया और मामले की पड़ताल की. फैक्ट चेक में पाया गया कि वायरल हो रहा वीडियो असल में मणिपुर का एक पुराना वीडियो है. इस वीडियो का चीनी सैनिकों या भारत-चीन सीमा पर किसी भी प्रकार की घुसपैठ से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है.

सरकार और PIB Fact Check ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे भ्रामक और सनसनीखेज कंटेंट के झांसे में न आएं. किसी भी असत्यापित वीडियो या खबर को बिना जांचे-परखे आगे शेयर या फॉरवर्ड न करें, क्योंकि इससे देश में अनावश्यक अफवाहें और डर का माहौल पनपता है.

यह भी पढ़ें-‘भगवा गमछे’ वाले अब्दुल ने छीना हिंदू छात्राओं का मोबाईल…जानिए वायरल वीडियो का क्या है पूरा सच?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital