Bharat Express DD Free Dish

क्या आप बनना चाहते हैं कुत्तों के डॉक्टर? यहां मिलेगी सारी जानकारी

Veterinary Doctor in India: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद देश में जानवरों के डॉक्टरों की मांग बढ़ गई है. आइये जानें कुत्तों का डॉक्टर कैसे बन सकते हैं और इसमें क्या करियर ऑप्शन हैं.

Veterinary Doctor in India Kutton Ka Doctor

पशु चिकित्सक कैसे बनें?

Veterinary Doctor in India: हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण को लेकर निर्देश दिए हैं. इस आदेश के बाद आवारा कुत्तों की आबादी को नियंत्रित का रास्ता खुल गया है. वहीं दूसरी ओर पशु चिकित्सकों (veterinary doctors) या कुत्तों के डॉक्टरों (Kutton Ka Doctor) की मांग भी बढ़ गई है. यदि आप उन लोगों में से हैं जिन्हें जानवरों से बेहद प्यार है और आप उनके लिए कुछ करना चाहते हैं तो यह क्षेत्र आपके लिए एक बेहतरीन करियर विकल्प हो सकता है. यह पेशा न केवल आपको बेजुबानों की सेवा करने का मौका देता है, बल्कि इसमें सरकारी नौकरी से लेकर अपना क्लिनिक खोलने तक के विकल्प हैं.

वेटरनरी डॉक्टर की जरूरत (Veterinary doctor need)

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कुत्तों के डॉक्टरों की जरूरत भी बढ़ेगी और वैसे भी कुत्तों की देखभाल, पशुओं की देखभाल और अन्य जानवरों की देखबाल के लिए डॉक्टर की जरूरत होती है. इस क्षेत्र में शानदार करियर के साथ-साथ बेजुबानों की सेवा भी की जा सकती है. कुत्तों का इलाज करने वाले डॉक्टर को वेटरनरी डॉक्टर या पशु चिकित्सक कहा जाता है.

कोर्ट ने खुद का फैसला बदला

पहले कोर्ट ने फैसला दिया था कि दिल्ली-एनसीआर से सभी आवारा कुत्तों को पकड़ कर शेल्टर होम में रखा जाए. हालांकि, बाद में इस फैसले को बदलकर कहा गया कि कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी और टीकाकरण करके उनको उनके स्थान पर छोड़ दिया जाए. अब ऐसे में उसके लिए डॉक्टरों की मांग बढ़ी है. आइये जानें आप इस फील्ड में कैसे एंट्री कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: कैसे होती है कुत्तों की नशबंदी? जानें ऑपरेशन से रिकवरी तक पूरी प्रक्रिया

वेटरनरी डॉक्टर बनने के लिए कोर्स (Course For Veterinary Doctor)

वेटरनरी डॉक्टर बनने के लिए वेटरनरी की पढ़ाई करनी पड़ती है. सबसे जरूरी कोर्स है बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबैंड्री (BVSc & AH). यह साढे चार साल का कोर्स और एक साल की इंटर्नशिप के साथ कुल साढे पांच साल का करिकुलम होता है. इस कोर्स में जानवरों को होने वाली बीमारियों, उनकी सर्जरी, टीकाकरण और उनकी देखबाल कैसे करनी है, इस बारे में पढ़ाया जाता है.

कैसे होगी एडमिशन? (Veterinary Doctor Admission)

12वीं के बाद BVSc & AH कोर्स करने के लिए आपको नीट यूजी का एग्जाम देना होता है. इस एग्जाम के आधार पर ही मेरिट लिस्ट बनती है. इस एग्जाम को देने के लिए आप 12वीं पास होने चाहिए और 12वीं में आपके पास साइंस स्ट्रीम होनी जरूरी है.

कोर्स करने के बाद क्या विकल्प?

BVSc & AH कोर्स पूरा करने के बाद आप वेटरनरी डॉक्टर बन सकते हैं. आप सरकारी नौकरी करने का विकल्प भी चुन सकते हैं या प्राइवेट सेक्टर में भी काम कर सकते हैं. प्राइवेट पेट क्लिनिक, फार्मास्यूटिकल कंपनियां या चिड़ियाघर में भी नौकरी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2025: क्या है 10 दिनों के गणपति उत्सव की पौराणित कहानी?

टॉप 5 कॉलेज (Veterinary Doctor Top Colleges)

  • आईसीएआर- राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल
  • आईसीएआर-भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली
  • महाराष्ट्र पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय, नागपुर
  • दिल्ली पैरामेडिकल एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली
  • इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूटस कोलकाता

पशुओं से प्रेम करने का रास्ता

पशु चिकित्सा का क्षेत्र उन युवाओं के लिए एक शानदार विकल्प है, जो विज्ञान की समझ रखते हैं और जानवरों के प्रति करुणा का भाव रखते हैं. BVSc & AH जैसे कोर्स और NEET परीक्षा के माध्यम से, आप इस पेशे में प्रवेश कर सकते हैं. बढ़ते शहरीकरण, पालतू जानवरों के प्रति बढ़ती जागरूकता और सरकार द्वारा पशु कल्याण पर दिए जा रहे जोर के कारण, इस क्षेत्र में करियर के बेहतरीन अवसर उपलब्ध हैं. यह पेशा सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि एक ऐसा जीवन है, जिसमें आप बेजुबानों की सेवा करके एक संतोषजनक और सम्मानजनक जीवन जी सकते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest