Plant based protein diet: शरीर को मजबूत रखने और मांसपेशियों को रिकवर करने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है. जिम जाने वाले लोग भी अक्सर प्रोटीन पर जोर देते हैं. इसको लेकर आम धारणा है कि प्रोटीन में सिर्फ मांस, अंडे और दूध से मिलता है. लेकिन यह पूरी तरह गलत है आपको बता दें कि प्लांट-बेस्ड प्रोटीन मांसाहारी प्रोटीन से कहीं बेहतर हैं. इसमें कोलेस्ट्रॉल बिल्कुल नहीं होता जबकि फाइबर भरपूर होता है. जोकि पचने में भी आसान रहता है. इससे हृदय रोग का खतरा कम होता है साथ ही यह लैक्टोज असहिष्णुता वालों के लिए भी सुरक्षित है. अब विदेशों से लेकर भारत में लोग इसी की ओर रुख कर रहे हैं.
प्लांट-बेस्ड प्रोटीन के क्या हैं फायदे?
दरअसल, प्लांट-बेस्ड प्रोटीन में कोलेस्ट्रॉल बिल्कुल नहीं होता. वहीं मांसाहारी प्रोटीन रक्त में खराब वसा बढ़ाता है, जिससे हृदय रोग की संभावना बढ़ जाती है. प्लांट-बेस्ड प्रोटीन के फाइबर रिच होने के चलते गंदगी बाहर निकलती है. जिससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं. वजन भी कंट्रोल में रहता है जो लंबे समय तक स्वस्थ रहने में मदद करता है.
रोजाना कितना प्रोटीन चाहिए?
आमतौर पर प्रोटीन की मात्रा शरीर के वजन पर निर्भर करती है. अगर आपका वजन 50 किलो है तो रोज 50 ग्राम प्रोटीन जरूरी है. वहीं जिम करने वालों को 1.6-2.2 ग्राम प्रति किलो वजन चाहिए. सामान्य व्यक्ति 0.8-1 ग्राम प्रति किलो ले सकता है जोकि प्लांट-बेस्ड स्रोतों से यह आसानी से पूरा हो जाता है.
प्लांट-बेस्ड प्रोटीन के बेस्ट सोर्स क्या हैं?
प्लांट-बेस्ड प्रोटीन के बेस्ट सोर्स में दालों का विकल्प सबसे अच्छा है. मूंग, चना, मसूर, उड़द और राजमा से भरपूर प्रोटीन मिलता है. वहीं अंकुरित दालें और भी बेहतर हैं. सोया और टोफू में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है. सूखे मेवे जैसे बादाम, काजू, अखरोट और किशमिश लें. सीड्स जैसे चिया, फ्लैक्ससीड, कद्दू के बीज और सूरजमुखी के बीज प्रोटीन से भरपूर हैं. हरी सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकली और मटर में भी अच्छा प्रोटीन है. कच्ची मूंगफली और अनाज जैसे क्विनोआ, बाजरा और ज्वार भी लें.
सेवन का सही तरीका क्या?
अपने स्वाद के अनुसार प्लांट बेस्ड आहार को आप अपने हिसाब से अलग-अलग तरीके से डाईट में इस्तेमाल कर सकते हैं:
- मूंगदाल: मूंग की दाल को खाने का सबसे बढ़िया तरीका है उसको अंकुरित करके खाना या उसका चीला भी बना सकते हैं.
- टोफू: टोफू की सब्जी या सलाद बनाकर लें.
- राजमा: राजमा और बीन्स के कबाब या टिक्की बनाएं.
- बादाम: बादाम और चिया सीड्स को भिगोकर खाएं.
- क्विनोआ: क्विनोआ को चावल की तरह पकाएं.
वहीं रोजाना अलग-अलग स्रोतों से प्रोटीन लें और संतुलित डाइट रखें. कार्बोहाइड्रेट और फैट भी लें, वहीं पानी ज्यादा पिएं. बता दें कि प्रोटीन आपकी बॉडी को शेक की जरूरत नहीं प्राकृतिक स्रोतों से ही काफी है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




