Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

World Cup 2023: अफगानिस्तान के खिलाफ भी नहीं खेल पाएंगे शुभमन गिल? BCCI ने दिया हेल्थ अपडेट

वर्ल्ड कप 2023 में भारत का दूसरा मैच अफगानिस्तान के खिलाफ बुधवार को खेला जाएगा. दिल्ली में होने वाले इस मैच में भी शुभमन गिल के खेलने के चांस बहुंत कम है. बीसीसीआई ने गिल का हेल्थ अपडेट जारी किया है.

Shubman Gill

टीम इंडियाके स्टार ओपनर शुभमन गिल (सोर्स- X)

Shubman Gill Health Update: वर्ल्ड कप 2023 के बीच टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. डेंगू से जूझ रहे युवा बल्लेबाज शुभमन गिल अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच भी नहीं खेल पाएंगे. यह जानकारी बीसीसीआई ने दी है. बुधवार 11 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप का 9वां मैच खेला जाएगा.

दूसरे मैच में अफगानिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया

वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर से हो गया है. फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा. भारत अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार 8 अक्टूबर को खेला था. चेन्नई में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी. केएल राहुल प्लेयर ऑफ द मैच बने थे. उन्होंने नाबाद 97 रनों की पारी खेली थी. अब भारतीय टीम अपना दूसरा मैच 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी.

शुभमन गिल का हेल्थ अपडेट जारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने डेंगू से पीड़ित बल्लेबाज शुभमन गिल का हेल्थ अपडेट जारी किया है. अपडेट के मुताबिक चेन्नई में शुभमन गिल मेडिकल टीम की निगरानी में हैं. वो टीम इंडिया के साथ दिल्ली नहीं पहुंचे हैं. ऐसे में वो अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे. भारतीय टीम का तीसरा मैच चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ है. उसको लेकर बीसीसीआई अभी तक कोई जानकाीरी नहीं दी है. लेकिन गिल के पाकिस्तान के खिलाफ खेलने की भी संभावना कम है.

ये भी पढ़ें- IND vs AUS: श्रेयस अय्यर के आउट होने पर भड़के युवराज सिंह, दे डाली ये नसीहत

गिल के जगह ईशान किशन को मौका

बीसीसीआई ने बताया है कि गिल अभी रिकवर कर रहे हैं. वो टीम इंडिया के साथ दिल्ली नहीं पहुंचे हैं. भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज वर्ल्ड कप के पहले मैच में भी नहीं उतर पाया था. उनकी जगह पर ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था लेकिन वो अपना खाता भी नहीं खोल सके. गिल के हेल्थ अपडेट आने के बाद संभावना है कि अफगानिस्तान के खिलाफ भी ईशान किशन को ही मौका दिया जा सकता है.

बता दें कि वर्ल्ड कप शुरु होने के एक दिन बाद यानी 6 अक्टूबर को खबर आई थी कि शुभमन गिल डेंगू टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके चलते 8 अक्टूबर को होने वाले मैच में वो नहीं खेल पाएंगे. इसके बाद ईशान किशन को ओपनर बल्लेबाज के तौर पर टीम में मौका मिला था. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए ईशान बिना रन बनए ही आउट हो गये. अब अफगानिस्तान के खिलाफ भी टीम ईशान को ही मौका दे सकती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital