Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IND vs PAK: बुमराह ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए रचा था चक्रव्यूह; जडेजा को देखकर कैसे बनाया प्लान? किया खुलासा

IND vs PAK: वर्ल्ड कप 2023 संस्करण में हाई वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया. अब तेंजगेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने विकेट को लेकर राज खोला है.

Team India Bowler

जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और मोहम्मद सिराज

IND vs PAK: वर्ल्ड कप 2023 संस्करण में हाई वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया. विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ये 8वीं जीत है. भारत की जीत में टीम के दो खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया. इसमें पहला नाम टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का आएगा, जिन्होंने फिप्टी जड़ते हुए 86 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं दूसरा नाम तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का है, उन्होंने पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा.

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने खोले राज

पाकिस्तान पारी के दौरान किफायती गेंदबाजी करने के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने मैच के दौरान दो विकेट लिए थे. मैच खत्म होने के बाद जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाए गये प्लान का खुलासा किया. भारत की रिकॉर्ड जीत होने पर उन्होंने कहा कि वो इस वक्त बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि,’एक गेंदबाज होने के नाते पिच को जल्दी परखना पड़ता है.’

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: बाबर आजम का फैन बॉय मोमेंट, King Kohli से मांगी जर्सी, भड़क गये वसीम अकरम

पाकिस्तानी बल्लेबाजों को ऐसे जाल में फंसाया

बुमराह ने कहा कि हमें शुरुआत में ही पता चल गया था कि इस पिच पर विकेट स्लो है, जिसके कारण उस पिच पर हार्ड लेंथ गेंजबादी करना काफी असरदार रहता है. ऐसे में हम पाकिस्तान टीम के बल्लेबजों के लिए रन बनाना ज्यादा मुश्किल करना चाहते थे. ऐसे समय में जागरुकता काफी काम आती है.जब हम युवा थे तब गेंदबाजी को लेकर सवाल करते रहते थे. अब हमें इसका फायदा मिल रहा है.

मैच के दौरान कई विकल्पों पर करता हूं काम

जसप्रीत बुमराह ने कहा कि सबसे पहले मैं पिच को समझता हूं और उसके बाद कई विकल्पों पर काम करता हूं. बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ दो विकेट लिए थे. उन्होंने पाक टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को बोल्ड किया था. वहीं दूसरा विकेट उन्होंने शादाब खान का लिया था.

जडेजा की गेंद देखकर बदला प्लान

जसप्रीत बुमराह ने कहा कि जब टीम इंडिया गेंदबाजी कर रही थी, उस समय हमने देखा कि रविंद्र जडेजा की गेंद टर्न हो रही थी. तो हमने सोचा कि स्लोअर ऑफ कटर का हम भी इस्तेमाल करें. हमने सोचा कि स्लोअर ऑफ कटर फेंकने पर पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल हो जाएगा और मेरा ये प्लान सफल हो गया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital