Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अल्मोड़ा में गहरी खाई में गिरी बस, 6 की मौत; पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

PM Modi On Almora Bus Accident: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक बस के गहरी खाई में गिरने से 6 यात्रियों की मौत हो गई है. पीएम मोदी और सीएम धामी ने हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं.

PM Modi Condoles Loss of Lives in Almora Bus Accident Gorge in Uttarakhand

PM Modi On Almora Bus Accident: नई दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है. भिकियासैंण-विनायक सड़क पर सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 6 लोगों की जान चली गई है, जबकि कई अन्य घायल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

कैसे हुआ हादसा?

अधिकारियों के मुताबिक, यह दुर्घटना भिकियासैंण-विनायक-जलाली मोटर मार्ग पर शिलापानी के पास हुई. बस (संख्या- UK 04 PA 0575) सुबह करीब 6 बजे द्वाराहाट से रामनगर के लिए निकली थी. बस में करीब 18 यात्री सवार थे. रास्ते में बस अचानक बेकाबू हो गई और गहरी खाई में जा गिरी. मौके पर ही 6 यात्रियों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि घायलों को भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि बस का ड्राइवर और कंडक्टर सुरक्षित हैं.

पीएम मोदी की संवेदना

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बस हादसे में लोगों की जान जाने की घटना बहुत दुखद है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं. घायल जल्द से जल्द ठीक हों.’

CM धामी ने दिए त्वरित इलाज के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताया है. उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को शांति और परिजनों को शक्ति प्रदान करें. सीएम ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया जाए. वे खुद स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: बंगाल में पक रही है ‘सियासी खिचड़ी’! पीएम मोदी से मिले अधीर रंजन, मीडिया से क्या बताया?

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन और SDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं. आशंका है कि कुछ यात्री अभी भी बस के मलबे में फंसे हो सकते हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital