Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हज पर जाने वाले भारतीयों से ओवैसी ने कहा- दुआ कीजिए, ‘पड़ोसी मुल्क की अक्ल ठिकाने आए, अल्लाह उसकी दुम सीधी करे नहीं तो…’

Asaduddin Owaisi: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हज यात्रियों को संबोधित करते हुए पाकिस्तान की नीतियों पर तीखा हमला बोला और देशभक्ति का संदेश दिया. उन्होंने भारतीय सेना के कदमों की सराहना की और आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया.

Asaduddin Owaisi

असदुद्दीन ओवैसी, AIMIM चीफ

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Asaduddin Owaisi on Pakistani: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर पाकिस्तान को लेकर तीखा रुख अपनाया है. शुक्रवार शाम नामपल्ली स्थित हज हाउस में हज यात्रियों को संबोधित करते हुए ओवैसी ने पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला और हज यात्रियों से खास अपील की.

ओवैसी ने कहा, “हमारा पड़ोसी मुल्क अपनी हरकतों से बाज आने वाला नहीं है. आप लोग जब हज के लिए रवाना हो रहे हैं, तो वहां जाकर दुआ करना कि अल्लाह पाकिस्तान को सुधार दे. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो फिर हमें मजबूरन उसे सीधा करना पड़ेगा.” उन्होंने यात्रियों से कहा कि हज को सिर्फ एक औपचारिक यात्रा न समझें, बल्कि इसे धैर्य, नम्रता और आत्ममंथन से भरी एक गहरी आध्यात्मिक यात्रा बनाएं.

उन्होंने हज की अहमियत बताते हुए कहा कि यह केवल एक सफर नहीं है, बल्कि एक परीक्षा है जिसमें इंसान को अपने अंदर त्याग, सहनशीलता और भाईचारे का विकास करना होता है.

बीजेपी नेता ने की ओवैसी और थरूर की तारीफ

इस बीच बीजेपी की केरल इकाई के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने एक बयान में असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस नेता शशि थरूर की देशभक्ति की सराहना की. उन्होंने कहा कि हालांकि दोनों नेता बीजेपी के वैचारिक विरोधी हैं, लेकिन जब देश पर संकट आया, तो उन्होंने सियासत से ऊपर उठकर देश का साथ दिया.

चंद्रशेखर ने कहा, “जब पाकिस्तान के साथ तनावपूर्ण हालात बने, तब ओवैसी और थरूर ने राजनीति की बजाय राष्ट्र के पक्ष में खड़े होने को प्राथमिकता दी. ये सराहनीय है.”

ओवैसी ने पहले भी दिखाई थी सख्ती

7 मई को जब ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी सामने आई थी, तब ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भारतीय सेना के कदमों की तारीफ की थी. उन्होंने लिखा था, “मैं भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में किए गए आतंकवादी ठिकानों पर हमलों का स्वागत करता हूं. पाकिस्तानी डीप स्टेट को अब ऐसा सबक सिखाना चाहिए कि वह दोबारा ऐसी हिमाकत न कर सके.”

उन्होंने सर्वदलीय बैठक में भी सुझाव दिया कि केवल नौ ठिकानों पर कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि पाकिस्तान में फैले सभी आतंकी ठिकानों को जड़ से खत्म किया जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में दोबारा शामिल कराने की वकालत की.

सोशल मीडिया पर ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे

ओवैसी यहीं नहीं रुके. रहीम यार खान एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के बाद उन्होंने पाकिस्तान और चीन की दोहरी नीति पर कटाक्ष किया. उन्होंने कुरान की आयतों का हवाला देकर पाकिस्तान के जवाबी ऑपरेशन ‘बुनयान अल-मरसूस’ पर व्यंग्य कसा. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे भी लगाए, जिससे उनका रुख और अधिक स्पष्ट हो गया.

ओवैसी के हालिया बयानों और रुख से यह साफ झलकता है कि वह न केवल आतंकवाद के खिलाफ हैं, बल्कि पाकिस्तान की आतंक समर्थक नीतियों को भी दुनिया के सामने उजागर करने के पक्ष में हैं.

ये भी पढ़ें: IIM के बाद अब IIFT का भी दुबई में कैंपस, MBA करने वालों के लिए बढ़े मौके; यहां जानें पूरी डिटेल्स

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital