Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

3 डॉक्टरों ने महिला के साथ किया सामूहिक बलात्कार, मामला दर्ज

तीन डॉक्टरों ने किया युवती से सामूहिक दुष्कर्म

यूपी के बस्ती सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल के तीन डॉक्टरों के खिलाफ एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने यह जानकारी दी पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) आलोक प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित कैली हॉस्पिटल में तैनात डॉक्टर सिद्धार्थ ने लखनऊ की रहने वाली एक युवती से एक सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट के जरिए दोस्ती की थी.

आरोप है कि सिद्धार्थ ने लड़की का भरोसा जीता और पिछली 10 अगस्त को उसे अपने अस्पताल में मिलने के लिए बुलाया था. लड़की का आरोप है कि सिद्धार्थ उसे छात्रावास में ले गया जहां उसने तथा उसके दो साथी डॉक्टरों कमलेश और गौतम ने उसके साथ गैंगरेप किया.

आलोक प्रसाद ने कहा कि इस मामले में पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर मंगलवार को सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

दिल्ली में गैंगरेप

इससे पहले दिल्ली में एक 12 साल के मासूम बच्चे के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई थी और फिर उसके साथ सामुहिक दुराचार किया गया था और जब इस हैवानियत से भी आरोपियों का मन नहीं भरा तो पीड़ित के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी गई थी. पुलिस ने फिलहाल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी कि, राष्ट्रीय राजधानी के सीलमपुर इलाके में चार लोगों ने 12 साल के एक लड़के की कथित तौर पर पिटाई की और उसके साथ सामूहिक दुराचार किया मालीवाल ने ट्विटर पर लिखा, दिल्ली में लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं. 12 साल के एक लड़के के साथ चार लोगों ने बेरहमी से दुराचार किया और उसे लाठियों से पीटा गया. उन्होंने आगे कहा कि डीसीडब्ल्यू टीम ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है.

–भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital