Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP Police Constable Exam: पुलिस भर्ती परीक्षा में जालसाजों की धरपकड़ जारी, पहली ही शिफ्ट में फर्जी प्रश्न पत्र बेचकर पैसा ऐंठने वाले 44 गिरफ्तार

पुलिस भर्ती परीक्षा पर कड़ी नजर रखी जा रही है. झांसी, मऊ, वाराणसी समेत कई जिलों में एसटीएफ और जिला पुलिस कार्रवाई कर रही है. जालसाजों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर गिरफ्तार किया जा रहा है.

फोटो-सोशल मीडिया

UP Police Constable Exam 2024: उत्तर प्रदेश में दो दिवसीय यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. 17 फरवरी यानी आज सुबह से परीक्षा शुरू हो गई है और प्रथम पाली का परीक्षा भी हो चुकी है तो दूसरी ओर सुरक्षा एजेंसियां लगातार परीक्षा पर नजर बनाए हुए हैं और पेपर लीक से लेकर साल्वर तक पर कड़ी नजर रखी जा रही है. इस परीक्षा में 48 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं जिसमें 6 लाख उम्मीदवार अन्य राज्यों के भी यूपी में परीक्षा देने के लिए आए हैं. परीक्षार्थियों की इतनी बड़ी संख्या के मद्देनजर प्रदेश के सभी 75 जिलों में 2385 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए ही परीक्षा का आयोजन दो दिन के लिए किया जा रहा है.

तो वहीं प्रदेश भर में आयोजित की जा रही परीक्षा को लेकर केंद्रों के अंदर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं इस बीच परीक्षा केंद्रों का दौरा करने के लिए डीजीपी प्रशांत कुमार भी पहुंचे और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी देते हुए बताया कि, यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर हमारे पुख्ता इंतजाम के चलते परीक्षा सकुशल संपन्न हो रही है. पूरे प्रदेश में कहीं भी पेपर लीक या सॉल्वर गैंग के परीक्षा में शामिल होने की या अन्य कोई भी गड़बड़ी नहीं है. तो इसी के साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि, आज जौनपुर से पुलिस ने एक गैंग को गिरफ्तार किया है जो लेखपाल की हो चुकी परीक्षा का प्रश्न पत्र अभ्यर्थियों को सिपाही भर्ती के नाम पर बेच रहा था. ऐसे तमाम लोगों को हमारी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया जा रहा है. पेपर लीक और साल्वरों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है.

ये भी पढ़ें-UP Police Recruitment Exam: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा शुरू…चप्पे-चप्पे पर CCTV की नजर, केंद्रों पर लगे जैमर

44 जालसाल हुए गिरफ्तार

मीडिया से बात करते हुए उन्होने जानकारी दी कि, उत्तर प्रदेश पुलिस इस परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के लिए हर परीक्षा केंद्र पर मौजूद है, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है और हर परीक्षाकेंद्र पर जैमर भी लगाया गया है. उन्होंने ये भी बताया कि जो प्रश्न पत्र के नाम पर धोखा दे रहे हैं उन्हें भी पकड़ा जा रहा है. पहली शिफ्ट की परीक्षा के बाद प्रदेश भर से हुए 44 जालसाज अरेस्ट हो चुके हैं. उन्होंने जानकारी दी कि, पकड़े गए सभी आरोपी अभ्यार्थियों को फर्जी क्वेश्चन पेपर बेच रहे थे और पैसा ऐंठ रहे थे. डीजीपी ने बताया कि, आज जौनपुर से 2 जालसाज और मऊ से 8 जालसाज गिरफ्तार किए गए हैं. झांसी, मऊ, वाराणसी सहित कई जिलों में एसटीएफ और जिला पुलिस कार्रवाई कर रही है. उन्होंने बताया कि, अब तक 44 लोगों को प्रदेश भर में पकड़ा जा चुका और भी धरपकड़ जारी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital