Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

हल्द्वानी हिंसा के बाद 500 मुस्लिमों ने किया पलायन, प्रशासन ने मुख्य आरोपी को दिया 2.45 करोड़ का वसूली नोटिस

Haldwani violence Update: हल्द्वानी हिंसा के बाद प्रशासन ने नुकसान का आकलन किया है. जानकारी के अनुसार निगम ने मुख्य आरोपी को 2.45 करोड़ रुपए का वसूली नोटिस दिया है.

Haldwani violence 500 Muslim families fled

बनभूलपुरा से मुस्लिमों का पलायन शुरू.

Haldwani violence 500 Muslim families fled: हल्द्वानी हिंसा को पांच दिन से ज्यादा हो चुके हैं. हालांकि अभी भी बनभूलपुरा में सरकार ने बंद नहीं हटाया है. इसके अलावा सभी क्षेत्रों से बंद सरकार ने हटा लिया है. वहीं हिंसा के कारण पथराव और आगजनी के कारण नगर निगम और संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है. नुकसान का आकलन करने के बाद नगर निगम ने हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को नुकसान की भरपाई के लिए नोटिस जारी किया है. नगर निगम ने 15 फरवरी तक 2.45 करोड़ रुपए चुकाने को कहा है. वहीं तय समय सीमा तक पैसा नहीं चुकाने पर काूननी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

उधर हिंसा के बाद बनभूलपुरा से मुस्लिम परिवारों ने पलायन करना शुरू कर दिया है. जानकारी के अनुसार अब तक 500 से अधिक परिवार बनभूलपुरा छोड़ चुके हैं. कई परिवार तो पैदल ही सामानों के साथ निकल गए हैं. बता दें कि हिंसा के बाद क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया और जांच के आधार पर पुलिस ने 30 से ज्यादा युवकों को पकड़ा है. कई लोग अभी भी रडार पर है. बनभूलपुरा छोड़कर बाकी सभी क्षेत्रों से कर्फ्यू हटा लिया गया है और इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई है.

यह भी पढ़ेंः किसान आज 10 सुबह बजे दिल्ली कूच करेंगे, केंद्रीय मंत्रियों के साथ मीटिंग रही बेनतीजा, राजधानी के सभी बाॅर्डर सील

जमीयत उलेमा ने लोगों ने की शांति बनाए रखने की अपील

प्रशासन ने अभी तक बनभूलपुरा में घुसने और बाहन निकलने के रास्ते को पूरी तरह सील कर रखा है. जानकारी के अनुसार प्रशासन ने एरिया को सील इसलिए किया है क्योंकि हिंसा के बाद दंगे के आरोपी भाग भी सकते हैं. इसलिए प्रशासन ने इस कस्बे को पूरी निगरानी में रखा है. इस बीच जमीयत उलेमा – ए – हिंद ने सोमवार को हल्द्वानी का दौरा किया और प्रशासन से वार्ता की. बैठक के बाद संगठन के महासचिव अब्दुल रजीक ने बताया कि मस्जिद को गिराने का फैसला जल्दबाजी में लिया गया इससे इलाके में तनाव देखने को मिला.

अब्दुल रजीक ने कहा कि हमने क्षेत्र के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. इसके साथ ही हमने प्रशासन से यह अनुरोध किया है कि निर्दोष लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाए. वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विवादि जगह पर पुलिस स्टेशन बनाने का निर्णय लिया है.

यह भी पढ़ेंः आज देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना, धूप खिलने से लोगों को राहत, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital