Jammu-Kashmir Cloudburst: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हर जगह तबाही मची हुई है. एक फिर शनिवार को रियासी जिले और रामबन में बादल फटने से कई लोगो की मौत हो गई है, जबकि कई अब भी लापता बताए जा रहे हैं.
मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के रियासी ज़िले के महौर तहसील के दूरदराज़ के गांव बद्दर में तड़के हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के 7 लोग मलबे में दब गए. अधिकारियों के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मिट्टी और पत्थर घर पर आ गिरे.
🚨#Breaking
जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटा।
तीन लोगों की मौत, पाँच घायल। कई घर तबाह।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।#JammuAndKashmir #cloudburst #FloodAlert #FloodUpdate pic.twitter.com/1dsFjVIleL— Madhurendra kumar मधुरेन्द्र कुमार (@Madhurendra13) August 30, 2025
इसी बीच, रामबन ज़िले के राजगढ़ इलाके में बादल फटने से बड़ा हादसा हुआ. पहाड़ी से अचानक उमड़ी तेज़ धारा ने गांव को अपनी चपेट में ले लिया. इस आपदा में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं. दो अन्य लोग अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है.
अगस्त महीने में भी मची थी तबाही
राजगढ़, ज़िला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है और वहां पहुंचने में बचाव दल को भारी कठिनाइयां झेलनी पड़ रही हैं. फिलहाल, प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं. स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे नदियों और ढलानों के नज़दीक जाने से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें.
साल 2025 के अगस्त महीने में जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश और बादल फटने से भयंकर तबाही मची है. प्रदेश में लगातार फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड जैसी आपदाएं हो रही हैं. जिसमें सबसे ज्यादा जम्मू क्षेत्र प्रभावित हुआ है.
जम्मू में बादल फटने से 36 से ज्यादा मौतें
पिछले हफ्ते भी जम्मू कश्मीर के कई इलाकों जिसमें सांबा, कठुआ, रियासी और जम्मू में भीषण बारिश ने भारी तबाही मचाई. रिपोर्ट्स के मुताबिक इन आपदाओं में 36 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी. वहीं उपरी इलाकों में बादल फटने की घटनाओं की वजह से नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. कई गांवों में बाढ़ की स्थिति बन गई है.
बता दें 14 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के किस्तवाड़ जिले में बादल फटने की घटना हुई थी. जिसमें कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई. यह इलाका माता वैष्णो देवी मार्ग पर स्थित है. समुद्र तल से 9 हजार फिट की ऊंचाई पर बसे किश्तवाड़ इलाके में बादल फटने से कई घर, मकान और कैंप बह गए.
ये भी पढ़ें: Weather Update: मॉनसून का कहर, पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक आफत की बारिश, कई राज्यों में अलर्ट जारी
Also Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




