Bharat Express DD Free Dish

Weather Update: मॉनसून का कहर, पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक आफत की बारिश, कई राज्यों में अलर्ट जारी

उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी है. पहाड़ी राज्यों में नदियां उफान पर हैं, पुल बह गए हैं और कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं. दिल्ली, यूपी और बिहार में भी भारी बारिश का अलर्ट है. जानिए किन इलाकों में आज रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क.

Weather Update, Delhi NCR Weather, IMD Alert

Weather Update: इस बार का मॉनसून पहाड़ी इलाकों के लिए कहर बनकर टूटा है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में भारी बारिश के चलते हालात बेकाबू हो गए हैं. नदियां उफान पर हैं, कई जगहों पर पुल बह चुके हैं, और लोगों के घरों में पानी घुस गया है. कई गांवों का तो संपर्क ही टूट गया है. हालात इतने खराब हो गए हैं कि रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ की टीमों को मैदान में उतरना पड़ा है.

हिमाचल में लैंडस्लाइड और बादल फटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, तो वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी रास्ते कई जगहों पर बंद पड़े हैं. जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. इन सभी राज्यों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

दिल्ली-NCR में फिर बरसेंगे बादल

राजधानी दिल्ली में बुधवार को हुई बारिश से भले ही गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली हो, लेकिन राहत के साथ-साथ परेशानियां भी बढ़ गई हैं. जलभराव और ट्रैफिक जाम से लोग हलकान हो गए. अब मौसम विभाग ने 30 अगस्त को फिर से भारी बारिश की संभावना जताई है. खासकर पूर्वी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, शाहदरा और मध्य दिल्ली के इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. दिनभर रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे फिर से सड़कों पर पानी जमा होने की आशंका है.

ये भी पढ़ें- Bihar News: बिहार के सीमावर्ती जिलों में वोटर लिस्ट से नाम कटने की नौबत, किस जिले में कितने फर्जी वोटर, ECI ने भेजे नोटिस

उत्तर प्रदेश-बिहार में हालात बिगड़ने के आसार

यूपी में भी बारिश लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन चुकी है. मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आज तेज बारिश का अनुमान जताया है. इसके साथ ही बिजली गिरने का खतरा भी बताया गया है. इस समय प्रदेश के करीब 17 जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जहां जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है.

बिहार में भी हालात कुछ अलग नहीं हैं. राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है. पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज और भागलपुर जैसे जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read