देश

Republic Day 2024: 75वें गणतंत्र दिवस पर CISF की वीरांगनाओं ने दी भारत एक्‍सप्रेस ऑफिस में विशेष प्रस्‍तुति

75th Republic Day 2024: आज 26 जनवरी को भारत में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. इस अवसर पर भारत एक्‍सप्रेस न्‍यूज नेटवर्क के मुख्‍यालय में ध्‍वजारोहण किया गया. राष्ट्रगान के उपरांत सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) की महिला जवानों ने राष्‍ट्रीय गीतों पर विशेष प्रस्‍तुति दी. इस दौरान महिला बैंड में 84 महिला संगीतकार शामिल हुईं. उन्‍होंने ‘सारे जहां से अच्‍छा हिंदोस्‍ता हमारा…’ की धुन सुनाई.

यहां तस्‍वीरों में आप देख सकते हैं कि 75वें गणतंत्र दिवस पर सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) की वीरांगनाओं ने भारत एक्‍सप्रेस ऑफिस में कैसे प्रस्‍तुति दी. CISF को हिंदी में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल कहा जाता है, इस बल की स्‍थापना 10 मार्च, 1969 को संसद के एक अधिनियम द्वारा की गई थी. यह गृह मंत्रालय के तहत सात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है.

‘सारे जहां से अच्‍छा हिंदोस्‍ता हमारा…’

गणतंत्र दिवस पर आज CISF के महिला बैंड में शामिल 84 संगीतकारों ने राष्‍ट्रीय गीतों की धुन सुनाई. उनके वीडियो को आप भारत एक्‍सप्रेस न्‍यूज नेटवर्क के टीवी चैनल पर देख सकते हैं. भारत एक्‍सप्रेस न्‍यूज नेटवर्क के यूट्यूब चैनल पर इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया.

सीआईएसएफ की जिम्‍मेदारियां

सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) की देशभर में अनेकों स्‍थानों पर तैनाती होती है. इसका मुख्य कार्य देश के महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रतिष्ठानों, परमाणु ऊर्जा संयंत्रों, हवाई अड्डों, बंदरगाहों, ऐतिहासिक स्मारकों और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी भवनों की सुरक्षा करना है.

CISF भारत का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल है, जिसमें लगभग 1.63 लाख कर्मचारी हैं. इस बल की 103 बटालियनें हैं, जो देशभर में तैनात हैं. सुरक्षा व्‍यवस्‍था के लिए CISF के जवानों को कड़ी ट्रेनिंग दी जाती है और वे आधुनिक हथियारों और उपकरणों से लैस होते हैं.

यह भी पढिए- भारत एक्सप्रेस में धूमधाम से मना गणतंत्र का महापर्व, चेयरमैन उपेन्द्र राय ने साथियों के लिए लिखा खास संदेश

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भेजी गई 100 करोड़ की हेरोइन जब्त

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…

4 minutes ago

ग्वालियर के बस में पुलिस की छापेमारी, सवारियों के बीच मिले पटाखों के 3 बोरे

ग्वालियर से इंदौर जा रही एक यात्री बस से झांसी रोड थाना पुलिस ने देशी…

6 minutes ago

नाना पाटेकर को मिलेगा राजकीय सम्मान, क्या होता है स्टेट ऑनर और कैसे है यह राजकीय शोक से अलग?

नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को महाराष्ट्र सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ करने का…

7 minutes ago

Unipolar vs Bipolar Depression: डिप्रेशन के दोनों प्रकार में क्या अंतर? जानें लक्षण और पहचान का तरीका

Unipolar vs Bipolar Depression: यूनिपोलर और बाइपोलर डिप्रेशन में कई लक्षण समान हो सकते हैं,…

8 minutes ago

महिला सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, पुलिस गश्त बढ़ाने और कैब-ऑटो चालकों के सत्यापन के आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस…

17 minutes ago

‘मख्यमंत्रीजी अयोध्या से….’, अखिलेश यादव ने सीएम योगी को दी कौन-सी चुनौती?

अयोध्या पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने…

23 minutes ago